मछली मारने के क्रम में लावारिस बाइक बरामद

Updated at : 23 Nov 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
मछली मारने के क्रम में लावारिस बाइक बरामद

मंडरो : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 80 सड़क किनारे हाजीपुर पुबे वासा के समीप झील से गोढी द्वारा मछली मारने के क्रम में एक लावारिस बाइक मिली. संबंध में मिर्जाचौकी पुलिस ने बताया कि बजाज स्टार सिटी मोटरसाइकिल बिना नंबर की है. मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है. मोटरसाइकिल दुर्घटना […]

विज्ञापन

मंडरो : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 80 सड़क किनारे हाजीपुर पुबे वासा के समीप झील से गोढी द्वारा मछली मारने के क्रम में एक लावारिस बाइक मिली. संबंध में मिर्जाचौकी पुलिस ने बताया कि बजाज स्टार सिटी मोटरसाइकिल बिना नंबर की है. मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है.

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल : बरहरवा. थाना क्षेत्र के महाराजपुर में बाइक दुर्घटना में तिलडांगा के रफीकुल शेख घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों की मदद से स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया. घायल रफीकुल ने बताया कि वे अपनी बाइक से फरक्का की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक गाय आ गयी. जिस कारण उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद : बोरियो. थाना क्षेत्र के शामपुर के समीप गड्ढे से संध्या गश्ती के दौरान बोरियो थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने अज्ञात बाइक बरामद की. पुलिस मोटरसाइकिल जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है.
मंडरो में बरामद मोटरसाइकिल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola