मारीकुटी पहाड़ में मजदूर की मौत मामले में जल्द दें अंतिम प्रतिवेदन
Updated at : 23 Nov 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनसंवाद में प्रधान सचिव ने कहा साहिबगंज : मारीकुटी पहाड़ के खदान में पोकलेन से हुई मजदूर की मौत का अंतिम प्रतिवेदन जल्द दे पुलिस. ये बातें मुख्यमंत्री जनसंवाद के प्रधान सचिव सुनील वरणवाल ने मंगलवार को जनसंवाद के दौरान पुलिस विभाग से कही. जनसंवाद के दौरान साहिबगंज के मारीकुटी पहाड़ पर छह माह […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनसंवाद में प्रधान सचिव ने कहा
साहिबगंज : मारीकुटी पहाड़ के खदान में पोकलेन से हुई मजदूर की मौत का अंतिम प्रतिवेदन जल्द दे पुलिस. ये बातें मुख्यमंत्री जनसंवाद के प्रधान सचिव सुनील वरणवाल ने मंगलवार को जनसंवाद के दौरान पुलिस विभाग से कही. जनसंवाद के दौरान साहिबगंज के मारीकुटी पहाड़ पर छह माह पूर्व हुई पोकलेन से मजदूर की मौत का मुद्दा छाया रहा. इस मुद्दा पर जनसंवाद में दो बार सवाल उठ चुका है. मजदूर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते शिकायत की थी.
मजदूर अरुण रजक की हत्या की गयी थी. इसमें पोकलेन के चालक की गिरफ्तारी की भी मांग की गयी थी. डीएसपी ने बताया कि पोकलेन चालक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत पर है. वही इस घटना में हत्या की साजिश का कोई साक्ष्य नहीं मिला. प्रधान सचिव सुनील वरणवाल ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि इस केस का फाइनल रिपोर्ट जल्द भेजे. जनसंवाद में साहिबगंज से अपर समाहर्ता अनमोल सिंह, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, सीएस अग्नियस एक्का, डीइओ सतीशचंद्र सिंकु, डीएसइ जयगोविंद सिंह, पीएचइडी कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, पीडब्लूडी कार्यपालक अभियंता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




