सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
Updated at : 23 Nov 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के जिरूल गांव के समीप हुई घटना बोरियो : बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के जिरूल गांव के समीप मंगलवार की देर शाम सात बजे बोरियो की ओर तेज गति से आ रहे कमांटर जीप की चपेट में आने से मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन समेत […]
विज्ञापन
हादसा. बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के जिरूल गांव के समीप हुई घटना
बोरियो : बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के जिरूल गांव के समीप मंगलवार की देर शाम सात बजे बोरियो की ओर तेज गति से आ रहे कमांटर जीप की चपेट में आने से मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया. मृतक का नाम नेधा मुर्मू (45 वर्ष) बताया जाता है. वह तेलो मारीडी गांव का रहने वाला था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेधा मुर्मू साइकिल पर सवार होकर बोरियो से अपने घर जा रहा था. इसी बीच जीप की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि रोज की तरह नेधा दूघ बेचने के लिए बोरियो गया था. शाम को हाट में साप्ताहिक खरीदारी कर घर लौट रहा था. घटना स्थल पर मृतक का साइकिल सड़क के किनारे गिरा हुआ था. वहीं इर्द-गिर्द नाश्ते का सासान बिखरा पड़ा था. सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी पहुंच और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आये. पुलिस ने बोरियो से छह किलोमीटर दूर शामपुर गांव के पास से जीप सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
कमांडर जीप चालक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर
नेधा मुर्मू दूघ बेचने बोरियो गया था, शाम को हाट में साप्ताहिक खरीदारी कर घर लौट रहा था
घटना के बाद वाहन सहित चालक फरार
पुलिस ने पीछा कर चालक को किया गिरफ्तार
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




