एमसीएच हटाने का झामुमो ने किया विरोध

Updated at : 18 Nov 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
एमसीएच हटाने का झामुमो ने किया विरोध

गुरूवार को सीएस को ज्ञापन सौंपते झामुमो नेतागण. साहिबगंज /: साहिबगंज शहर के पटेल चौक के नजदीक एमसीएच को उठा कर सदर अस्पताल ले जाने के निर्णय पर गुरूवार को झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरीय नेता शरफराज आलम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रभारी सीएस डॉ विजय हांसदा से मिलकर ज्ञापन सौंपा. सौंपे […]

विज्ञापन

गुरूवार को सीएस को ज्ञापन सौंपते झामुमो नेतागण.

साहिबगंज /: साहिबगंज शहर के पटेल चौक के नजदीक एमसीएच को उठा कर सदर अस्पताल ले जाने के निर्णय पर गुरूवार को झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरीय नेता शरफराज आलम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रभारी सीएस डॉ विजय हांसदा से मिलकर ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में कहा कि स्थानांतरण पर कार्रवाई शुरू हो गई है. शहर में दूर दराज से महिलाओं के साथ प्रसव के दौरान अस्पताल जाने में दो गुमटी पडता है. वाहन में ही प्रसव हो गया है. कई बार घटना घटने के कारण दिक्कत होती है.
शहर के बीच में अस्पताल होने से आदिवासी, गरीब, गुरबा महिलाओं को सुविधा होती है. इन्होंने कहा कि अगर स्थानांतरण किया गया तो सडक से लेकर सदन तक आंदोलन चलाया जायेगा. मौके पर झामुमो नेता दिनेश सिंह, प्रवेज अंसारी, दिनेश पासवान, परवेज कुरेशी सहित कई झामुमो कार्यकर्ता साथ में थे. इधर प्रभारी सीएस डॉ विजय हांसदा ने कहा कि हर संभव प्रयास एमसीएच को वहीं पर संचालन कराने का किया जायेगा. लेकिन आदेश के तहत कार्रवाई हो रही है.
स्वास्थ्य मंत्री को सौंपेगे ज्ञापन
जिला विकास समिति के संयोजक अभिक्राम सिंह ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर एमसीएच नहीं ले जाने की बात कही है. नये अस्पताल में जाने के कारण महिलाओं को दिक्कत होने की बात कही. उन्होंने कहा कि आंदोलन करके एमसीएच को रखे थे. अगर ऐसी बात हुई तो स्वास्थ्य मंत्री से रांची में जाकर ज्ञापन सौंपा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola