18 ट्रक जब्त, छह पुलिस कर्मी निलंबित

Updated at : 17 Nov 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
18 ट्रक जब्त, छह पुलिस कर्मी निलंबित

निरीक्षण. बरहरवा चेक नाका में छापेमारी करने पहुंचे एसपी बरहरवा/साहिबगंज : एनएच80 बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर रिसौड़ चेकनाका पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर एसपी पी मुरूगन मंगलवार रात करीब दो बजे छापेमारी करने पहुंच गये. जहां पर एसपी ने 18 ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है एवं ड्यूटी के दौरान अवैध वसूली कर […]

विज्ञापन

निरीक्षण. बरहरवा चेक नाका में छापेमारी करने पहुंचे एसपी

बरहरवा/साहिबगंज : एनएच80 बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर रिसौड़ चेकनाका पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर एसपी पी मुरूगन मंगलवार रात करीब दो बजे छापेमारी करने पहुंच गये. जहां पर एसपी ने 18 ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है एवं ड्यूटी के दौरान अवैध वसूली कर रहे हवलदार सत्यनारायण सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के एनएच80 रिसौड़ चेकनाका होते हुए ओवरलोड ट्रकों का परिचालन पश्चिम बंगाल होता था. जिसमें एसपी साहेबगंज को गुप्त सूचना मिली. एसपी ने फौरन कार्रवाई करते हुए छापेमारी की.
अवैध वसूली की बात सही निकली: एसपी पी मुरूगन ने बताया कि रिसौड़ चेकनाका पर अवैध वसूली की शिकायत मिली थी. मंगलवार रात जब छापेमारी की गयी तो बात सही निकली. वहां तैनात हवलदार के पास से चार हजार रुपये नकद बरामद किया गया है. वहां ड्यूटी कर रहे तीन अन्य पुलिस कर्मी भी अवैध वसूली में संलिप्त थे. जिन्हें निलंबित कर दिया गया है. साथ ही पर्यवेक्षक के रूप में तैनात पीएमजीएसवाई के कनीय अभियंता संदीप साहू, सायक परवर उर्दू अनुवादक तालझारी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु उपायुक्त को लिखा गया है. एसपी ने कहा कि अवैध वसूली की कहीं भी अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी.
एसपी ने मांगा सीसीटीवी फुटेज
बरहरवा रिसौड़ चेकनाका पर पर लगे सीसीटीवी फुटेज वह भी 14 व 15 नवंबर का जांच के लिए एसपी ने थाना प्रभारी उमेश राम को देने का आदेश दिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अवैध वसूली में लिप्त सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी. एसपी ने बताया कि किसी भी सुरत में अवैध वसूली बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola