झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी की डीसी ने की समीक्षा
Updated at : 13 Nov 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची में आयोजित कार्यक्रम में िहस्सा लेने कलाकार रवाना साहिबगंज : उपायुक्त डॉ शैलेश कुमार चौरसिया के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा की. एसी ने बताया कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्थापना दिवस पर रांची में होने वाले खेलों में भाग लेने के लिए चले […]
विज्ञापन
रांची में आयोजित कार्यक्रम में िहस्सा लेने कलाकार रवाना
साहिबगंज : उपायुक्त डॉ शैलेश कुमार चौरसिया के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा की. एसी ने बताया कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्थापना दिवस पर रांची में होने वाले खेलों में भाग लेने के लिए चले गये हैं. जिले से आदिवासी नाच एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी कलाकार बसों से रांची जायेंगे. इसके अलावा नगर भवन में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम में से चयनित कलाकार स्थापना दिवस के अवसर पर साहिबगंज के टाउनहाॅल में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड में प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर, डीसीएलआर अमित प्रकाश आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




