बरहरवा रेलवे स्टेशन पर म्यांमार के तीन संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ

बरहरवा : भारत में बिना पासपोर्ट के घुसपैठ करने वाले म्यांमार के तीन नागरिकों को बरहरवा रेलवे स्टेशन से जीआरपी व आरपीएफ ने बुधवार की रात अप फरक्का एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये तीनों करीब तीन माह पूर्व जलमार्ग से बांग्लादेश पहुंचे, यहां पर करीब तीन महीने गुजारने के बाद […]
बरहरवा : भारत में बिना पासपोर्ट के घुसपैठ करने वाले म्यांमार के तीन नागरिकों को बरहरवा रेलवे स्टेशन से जीआरपी व आरपीएफ ने बुधवार की रात अप फरक्का एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये तीनों करीब तीन माह पूर्व जलमार्ग से बांग्लादेश पहुंचे, यहां पर करीब तीन महीने गुजारने के बाद वे लोग भारत-बांग्लादेश सीमा के हिल्ली बॉर्डर के एक दलाल फोतिब के माध्यम से भारत में प्रवेश किये.
पुलिस पूछताछ में इन लोगाें ने अपना नाम मो जावेद (22) पिता आमीर हकीम, मो अब्दुल्ला (22) पिता अबु सुफियान व जावेद हुसैन (21) पिता नुरूल हकीम म्यांमार देश के जिला बुसीडांग, ग्राम मंगरीटांग का रहने वाला बताया है. पुलिस ने इनके पास से एक एयरटेल कंपनी का सिम व दो मेमोरी कार्ड के अलावा 610 रुपये भारतीय करंसी बरामद किया है. जीआरपी तीनों से लंबी पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




