न्यायालय ने रोका एसडीओ का वेतन
Updated at : 10 Nov 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : सिविल जज प्रथम सिनीयर डिविजन एसएन सिकंदर ने बुधवार को साहिबगंज के एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल का टाइटिल सूट नं0 10/13 के मामले में उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है. विदित हो कि उक्त वाद संख्या 10/13 मोसोमात संजो बनाम बैजनाथ मंडल में सुनवायी के दौरान एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल से सूचना आवेदन संख्या […]
विज्ञापन
साहिबगंज : सिविल जज प्रथम सिनीयर डिविजन एसएन सिकंदर ने बुधवार को साहिबगंज के एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल का टाइटिल सूट नं0 10/13 के मामले में उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है.
विदित हो कि उक्त वाद संख्या 10/13 मोसोमात संजो बनाम बैजनाथ मंडल में सुनवायी के दौरान एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल से सूचना आवेदन संख्या 33/04 मोसोमात सुधिया बनाम पुसिया देवी वैगरह का मूल सूचना आवेदन जो जिला अभिलेखागार में जमा किया जो चुका था. उसे ही कोर्ट ने मांगा था. इस संदर्भ में कोर्ट ने कई बार रिमांड पर भी लिया था.
लेकिन उक्त सूचना आवेदन की मल प्रति कोर्ट को उपलब्ध नहीं कराया गया. जिसके कारण टाइटिल सूट नं0 10/13 की आगे की कार्रवाई बाधित हो रही है. इसी मामले को लेकर बुधवार को एसएन सिकदर ने साहिबगंज के एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल को जब तक जिला अभिलेखाकार से सूचना आवेदन संख्या 33/04 का मूल प्रति कोर्ट में उपलब्ध नहीं करायी जाती तब तक एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल को वेतन रोकने का आदेश पारित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




