दो पक्षों में मारपीट के बाद सात चक्र गोली चली, एक घायल

Updated at : 09 Nov 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट के बाद सात चक्र गोली चली, एक घायल

जमीन विवाद में चली गोली साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मठिया गांव के निकट मंगलवार की शाम दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट के बाद सात चक्र गोली चली. वहीं एक के सिर पर गोली लगने की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार दियारा में किसी जमीन को लेकर अनुमंडल कोर्ट से एक पक्ष […]

विज्ञापन
जमीन विवाद में चली गोली
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मठिया गांव के निकट मंगलवार की शाम दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट के बाद सात चक्र गोली चली. वहीं एक के सिर पर गोली लगने की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार दियारा में किसी जमीन को लेकर अनुमंडल कोर्ट से एक पक्ष को डिग्री मिली थी. जिसको लेकर एक पक्ष ने जमीन में लगा फसल को सोमवार को काटने के लिये दियारा गया हुआ था. परंतु दूसरा पक्ष ने कलाई काटने की सूचना पर विरोध करने के नियत से दियारा पहुंचा, परंतु वहां पर संख्या बल कम होने के कारण विरोध नहीं हो सका.
मन में विरोध की भावना को लेकर मंगलवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये और सात चक्र गोली चल गयी. जिसमें प्रथम पक्ष के एक व्यक्ति की सर के पीछे गोली छूते हुये निकल गया. घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. इधर घायल भुनेश्वर यादव ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि हमारा जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा था.
परंतु कोर्ट ने हमलोगाें के पक्ष में फैसला दिया है. जिसको लेकर हमलोग सोमवार से ही दियारा जाकर अपने खेत से कलाई कटवा रहा हूं. सोमवार को भी दूसरे पक्ष के लोग दियारा पहुंचे थे. परंतु विरोध नहीं कर पाया. उसी गुस्से से शाम को वह गुट बना कर जान मारने की नीयत से हमलोगों पर अंधाधुध गोली चला दिया . उन्होंने गोली चलाने वाले लोगों का नाम वीरेंद्र यादव, संजय यादव, भुखदेव यादव उर्फ शशीधर भारती, सरोज भारती, राजेश यादव, राजेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने मारपीट किया व गोली चलायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola