रघुवर जबरन बने हैं टीएसइ कमेटी के अध्यक्ष
Updated at : 05 Nov 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेस काॅन्फ्रेंस में राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा रघुवर सरकार को कॉरपोरेट घरानों का हितैषी बताया आदिवासियों की जमीन हड़प कर प्लांट लगाना चाहते हैं रघुवर: विजय सरकार पर साधा निशाना बरहरवा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ट्राइबल नहीं होने के बावजूद टीएसई कमेटी की अध्यक्ष बने हुए हैं. वे इस पद पर जबरन बने […]
विज्ञापन
प्रेस काॅन्फ्रेंस में राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा
रघुवर सरकार को कॉरपोरेट घरानों का हितैषी बताया
आदिवासियों की जमीन हड़प कर प्लांट लगाना चाहते हैं रघुवर: विजय
सरकार पर साधा निशाना
बरहरवा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ट्राइबल नहीं होने के बावजूद टीएसई कमेटी की अध्यक्ष बने हुए हैं. वे इस पद पर जबरन बने हुए हैं. सत्ता में रहने के कारण वे हर फैसला जनता के ऊपर थोपना चाहते हैं. मुख्यमंत्री का फैसला जनता के हित में नहीं हो रहा है. उक्त बातें राजमहल सांसद सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने बरहरवा स्थित आवास पर प्रेस काॅन्फ्रेंस कर पत्रकारों से कही. विजय हांसदा ने सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि झारखंड का मुखिया रघुवर दास कॉरपोरेट के दलाल हैं.
बाहर की कंपनियों को बुला-बुलाकर आदिवासी व मूलवासियों की जमीन हड़पकर प्लांट लगाना चाहते हैं. आदिवासियों की खेती युक्त जमीन को उजाड़ने में लगे हुए हैं. वहीं श्री हांसदा ने झारखंड में लंबे समय से चल रहे पारा शिक्षकों की मांग को भी जायज बताते हुए सरकार को लताड़ा. सरकार की दोहरी नीति को बताया जन विरोधी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




