लालबथानी में पोलियो का सस्पेक्टेड केस

Updated at : 04 Nov 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
लालबथानी में पोलियो का सस्पेक्टेड केस

साहिबगंज : सदर प्रखंड के लालबथानी में पोलियो का सस्पेक्ट केस मिला है. स्टूल जांच के लिये कोलकाता भेजा जायेगा. साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ एग्निसियस एक्का ने भी अंदेशा जताया है. उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि उन्हें बिहार के कटिहार से सूचना मिली कि लालबथानी में एक एएफपी का केस है. इसके बाद वे […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सदर प्रखंड के लालबथानी में पोलियो का सस्पेक्ट केस मिला है. स्टूल जांच के लिये कोलकाता भेजा जायेगा. साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ एग्निसियस एक्का ने भी अंदेशा जताया है.

उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि उन्हें बिहार के कटिहार से सूचना मिली कि लालबथानी में एक एएफपी का केस है. इसके बाद वे खुद व जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ विजय हांसदा लालबथानी में उक्त केस को देखने गया. जहां मो शेख का छह वर्षीय पुत्र के शरीर का दाहिना हिस्सा में लकवा जैसा है, जो पोलियो का सांकेतिक लक्षण हो सकता है. इसकी जांच के लिये उनके स्टूल को जांच के लिये कोलकाता, लखनऊ व दिल्ली भेजा जायेगा. रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर पोलियो कहा जा सकता है. लेकिन तबतक लाल बथानी गांव के चार किमी के क्षेत्रफल में पोलियो का मॉप ऑप राउंड अगले दो तीन दिनों में ही चलाया जायेगा.

लालबथानी में पोलियो…
यदि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो पूरे झारखंड, बिहार और बंगाल के सटे इलाके में पोलियो का विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस भेंटवार्ता में डॉ विजय हांसदा व डॉ दिनेश मुर्मू भी उपस्थित थे.
साहिबगंज के सिविल सर्जन ने जताया अंदेशा
दो तीन दिनों में चलेगा मॉप अप राउंड
बच्चे के स्टूल को जांच के लिए कोलकाता भेजा जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola