अनुमंडल में धूमधाम से मनी काली पूजा व दीपावली
Updated at : 01 Nov 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

घरों व प्रतिस्ठानों में लोगों ने की लक्ष्मी व गणेश की पूजा तीनपहाड़ व बभनगामा रेलवे परिसर में लगा मेला काली का पट खुलते ही प्रतिमा दर्शन को उमड़े श्रद्धालु राजमहल / तालझारी/ तीनपहाड़ : नुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली व कालीपूजा धूमधाम से मनायी गयी. शहर के महाजनटोली, नीलकोठी स्थित ग्रामकाली, सूर्यदेव […]
विज्ञापन
घरों व प्रतिस्ठानों में लोगों ने की लक्ष्मी व गणेश की पूजा
तीनपहाड़ व बभनगामा रेलवे परिसर में लगा मेला
काली का पट खुलते ही प्रतिमा दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
राजमहल / तालझारी/ तीनपहाड़ : नुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली व कालीपूजा धूमधाम से मनायी गयी. शहर के महाजनटोली, नीलकोठी स्थित ग्रामकाली, सूर्यदेव घाट स्थित मां साधना काली, गुदाराघाट स्थित श्मशानकाली, रेलवे फाटक स्थित बिंदा काली, नयाबाजार स्थित स्थापित मां काली के अलावा फुलवरिया स्थित कालीबाड़ी, मंडई स्थित झमझमिया काली, काजीगांव स्थित स्थापित मां काली की पूजा पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करायी. शहरवासियों व व्यवसायियों ने अपने घर व प्र्रतिष्ठानों में लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की.
तालझारी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में दीपावली व कालीपूजा का त्योहार हर्ष व उल्लस के साथ मनाया गया. लोगों ने घरों व दुकानों को फूल तथा दीपों से सजाकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की. तालझारी काली मंदिर में स्थापित मां काली का प्रतिमा का पूजा अर्चना पुरोहितों ने करायी. वहीं प्रतिमा दर्शन के लिए लालमाटी, बेलदारचक, झरनाटोला, दुधकोल सहित अन्य गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. तीनपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ रेलवे परिसर स्थित दुर्गा मंदिर व बभनगामा स्थित मां काली की प्रतिमा पूजा धूमधाम से की गयी. बभनगामा स्थित मंदिर परिसर में लगे मेला में ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




