2 लाख के अंदर आती हैं ये 5 350cc बाइक, माइलेज और स्टाइल दोनों में लाजवाब

Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Apr 2026 5:19 PM

विज्ञापन

Honda H’ness CB350 (Photo: Honda)

अगर आप 350cc बाइक्स में अच्छी माइलेज और बजट का बैलेंस चाहते हैं, तो ये पांच ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. ये बाइक ना सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि लंबी राइड्स के लिए भी भरोसेमंद हैं. खास बात यह है कि इनकी कीमत 2 लाख से भी कम है. आइए देखते हैं इन्हें.

विज्ञापन

350cc सेगमेंट में भले ही लोग पावर, टॉर्क और बाइक के कैरेक्टर की बात ज्यादा करते हों, लेकिन माइलेज की अहमियत आज भी कम नहीं हुई है. अगर आप भी ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ अच्छा माइलेज भी दे, तो आर्टिकल आपके काम आ सकती है. हमने यहां पांच पॉपुलर मोटरसाइकिल्स पर फोकस किया है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच बढ़िया बैलेंस बनाकर चलती हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Royal Enfield Classic 350

यह बाइक करीब 40 kmpl के माइलेज के साथ परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस देती है. इसमें वही 349cc का इंजन मिलता है, लेकिन इसकी राइडिंग फील बाकी बाइक्स के मुकाबले ज्यादा स्मूद और आरामदायक लगती है. असल में, लोग इसे सिर्फ इसकी परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि इसके क्लासिक लुक और टाइमलेस डिजाइन के लिए भी उतना ही पसंद करते हैं.

Royal Enfield Hunter 350

कंपनी के मुताबिक ये करीब 36.2 kmpl का माइलेज देती है, लेकिन इसकी असली ताकत इसकी सिटी-फ्रेंडली नेचर में है. हल्का वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रैफिक में भी आसानी से हैंडल करने लायक बनाता है. हां, माइलेज के मामले में ये कुछ दूसरी बाइक्स से थोड़ा पीछे रह सकती है, लेकिन राइडिंग का जो स्मूद और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस ये देती है, वो इसे खास बनाता है.

Honda H’ness CB350

कंपनी के मुताबिक ये बाइक करीब 46 kmpl तक का माइलेज देती है, जो इसे इस सेगमेंट में काफी किफायती बनाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका रिफाइंड इंजन और स्मूद पावर डिलीवरी है, जो शहर की ट्रैफिक से लेकर हाईवे की लंबी राइड में एक जैसा भरोसा देती है.

Royal Enfield Bullet 350

कंपनी के मुताबिक, ये करीब 36.2 kmpl का माइलेज देती है, जो इसे डेली यूज के लिए भी काफी प्रैक्टिकल बनाता है. इसमें वही भरोसेमंद इंजन प्लेटफॉर्म मिलता है, लेकिन इसकी असली पहचान इसकी सादगी और मजबूती में छिपी है.

Royal Enfield Meteor 350

कंपनी के मुताबिक ये बाइक करीब 36.2 kmpl का माइलेज देती है, जो इसे टूरिंग के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाता है. इसकी आरामदायक राइडिंग पोजिशन और क्लासिक क्रूजर स्टाइल इसे खास बनाते हैं. यहां स्पीड से ज्यादा फोकस कम्फर्ट पर रखा गया है. यही वजह है कि लंबी दूरी पर भी ये बाइक काफी स्टेबल और भरोसेमंद महसूस होती है.

यह भी पढ़ें: Chetak से लेकर iQube तक, भारत में सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट यहां देखें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola