TRE-4 में देरी से भड़के छात्र, 10 अप्रैल से आमरण अनशन की चेतावनी, BPSC पर फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar BPSC TRE-4 Exam: बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती में हो रही देरी से अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ गया है. पटना के गांधी मैदान में छात्रों ने प्रदर्शन कर जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग की. छात्र नेता ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो 10 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar BPSC TRE-4 Exam: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा अब बढ़ता जा रहा है. बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) में हो रही देरी से छात्र परेशान हैं. लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब यह देरी समझ में नहीं आ रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्र बोले- हर बार बढ़ जाती है तारीख

इसी को लेकर मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. सभी की मांग थी कि TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए. छात्रों का कहना है कि वे पिछले दो साल से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर बार तारीख आगे बढ़ा दी जाती है.

छात्र नेता ने दी चेतावनी

इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अगले तीन दिनों में आयोग की तरफ से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो वे 10 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कई अभ्यर्थियों की उम्र सीमा खत्म होने के कगार पर है. इससे उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 अप्रैल को पटना पहुंचने की अपील

छात्रों का आरोप है कि पहले 24 अगस्त 2024 को परीक्षा की तारीख तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बार-बार टाल दिया गया. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी पहले परीक्षा और नियुक्ति को लेकर घोषणा की थी, लेकिन अब तक कुछ ठोस नहीं हुआ. दिलीप कुमार ने सरकार से गांधी मूर्ति के पास अनशन की अनुमति मांगी है. उन्होंने कहा कि अगर वहां अनुमति नहीं मिली तो गर्दनीबाग में आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने पूरे बिहार के अभ्यर्थियों से 10 अप्रैल को पटना पहुंचने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 13 नए एफएसएल लैब, DNA जांच के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन