सेना के परिजनों के साथ मनायी दीपावली
Updated at : 01 Nov 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

जवानों के परिवारों का मुंह मीठा कराया बढ़ाया हौसला कहा, जवानों की सुरक्षा के कारण चैन से मना रहे दीपावली बरहरवा : दीपावली पर रविवार को भाजपा बरहरवा इकाइ के बैनर तले पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में सेना में कार्यरत जवानों के घर जाकर दीपावली मनायी. इस दौरान […]
विज्ञापन
जवानों के परिवारों का मुंह मीठा कराया बढ़ाया हौसला
कहा, जवानों की सुरक्षा के कारण चैन से मना रहे दीपावली
बरहरवा : दीपावली पर रविवार को भाजपा बरहरवा इकाइ के बैनर तले पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में सेना में कार्यरत जवानों के घर जाकर दीपावली मनायी. इस दौरान उपहार में मिठाइयां भी भेंट की. इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री छट्ठूलाल साव व अन्य कार्यकर्ताओं ने सीआरपीएफ अमित कुमार, संजीत कुमार, मदन यादव, आर्मी प्रदीप भगत, नेवी शंभु प्रसाद भगत, कैलाश प्रसाद भगत, प्रभु प्रसाद भगत, मन्नु सोरेन, सीआइएसएफ संजय गुप्ता,
आइटीबीपी रोहित कुमार सहित करीब बरहरवा क्षेत्र के 25 वीर जवानों के घर-घर जाकर उनका हौसला बढ़ाया और दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि हमारे देश के जवानों के कारण ही हम आज दीपावली स्वतंत्र रूप से मना रहे हैं. हमारा फर्ज बनता है कि उन वीर जवानों के परिवारों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाना. मौके पर संजीव गुप्ता उर्फ विक्की, अनुभव भगत, रविंद्र भगत, दीनबंधु साह, अतुल मिश्रा, धनलाल मिश्रा, दिलीप साह, प्रदीप दास, कृष्णकांत महतो, मनोज भगत सहित मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




