साहिबगंज के पांच थाना प्रभारी, तीन एसआइ व 38 एएसआइ का तबादला

Updated at : 30 Oct 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज के पांच थाना प्रभारी, तीन एसआइ व 38 एएसआइ का तबादला

साहिबगंज : दीपावली के ठीक एक दिन पहले एसपी पी मुरूगन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर जिले के पांच थाना प्रभारी, तीन पुअनि के अलावे 38 सअनि का इधर से उधर कर दिया है. शनिवार को जारी आदेश के तहत 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित थाना में नियुक्ति व प्रभार […]

विज्ञापन

साहिबगंज : दीपावली के ठीक एक दिन पहले एसपी पी मुरूगन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर जिले के पांच थाना प्रभारी, तीन पुअनि के अलावे 38 सअनि का इधर से उधर कर दिया है. शनिवार को जारी आदेश के तहत 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित थाना में नियुक्ति व प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है.

शनिवार को कई प्रभारी ने तो योगदान भी कर लिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुअनि राजेश टुडू को बरहेट थाना प्रभारी, पुअनि विनोद तिर्की को मुफस्सिल थाना प्रभारी, पुअनि चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को तालझारी थाना प्रभारी, पुअनि लालबहादूर प्रसाद को जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी, नगर थाना में पदस्थापित ब्रजेश्वर चतुर्वेदी को बोरियो थाना प्रभारी, राजमहल थाना में पदस्थापित पुअनि विद्या विनोद सिंह को बरहेट थाना, पुअनि रासबिहारी यादव तालझारी से बरहरवा थाना, सअनि चंद्रदेव प्रसाद को पुलिस केंद्र से बरहेट थाना स्थानांतरण किया है.

सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये स्थान में योगदान का एसपी ने दिया निर्देश
38 एएसआइ का भी स्थानांतरण
एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना में पदस्थापित 38 सअनि को इधर से उधर किया गया है. जिनमें सुनील पांडेय को रांगा थाना, योगेश्वर प्रसाद यादव को मिर्जाचौकी थाना, महेश्वर प्रसाद सिंह राजमहल थाना, समशाद अहमद मुफस्सिल थाना, नंदलाल शुकला नियंत्रण कक्ष साहिबगंज, इमतियाज अहमद बरहरवा थाना, नवल किशोर राय राधानगर थाना,
शशीभूषण प्रसाद मंडल राजमहल थाना, अनिल कुमार सिंह जिरवाबाड़ी ओपी, प्रमोद कुमार रांगा थाना, शिशिर कुमार यादव राजमहल थाना, उदय कुमार यादव साहिबगंज नगर थाना, वृद्धिचंद्र मिश्रा वितंतु साहिबगंज, सुखदेव महतो नगर थाना, सत्येंद्र कुमार सिंह राजमहल थाना, भूपेंद्र कुमार सिंह प्रभारी कंप्यूटर शाखा सह सअनि प्रथम साहिबगंज, गजेंद्र कुमार सिंह बोरियो थाना, धनंजय कुमार सिंह को विशेष शाखा, धर्मेंद्र कुमार को नगर थाना, तौफिक खां तालझारी थाना, चंद्रभूषण चौधरी मिर्जाचौकी थाना,
परशुराम चौधरी रांगा थाना, भानुप्रताप मिश्रा कोटालपोखर थाना, उमेश उपाध्याय नगर थाना, प्रभा शकर दुबे अभियोजन कोषांग, विजय दुबे तालझारी थाना, कृष्ण कुमार साह बरहेट थाना, अरुणजय सिंह मुफस्सिल थाना, विनय कुमार सिंह बोरियो थाना, संजय कुमार सिंह राधानगर थाना, मनोज कुमार शर्मा बरहरवा थाना, अर्जुन प्रसाद सिंह बरहरवा थाना, राजाराम बरहरवा थाना, भूषण धोबी पुअनि कार्यालय नगर, रामप्रवेश दास नगर थाना, असिम खान बरहेट थाना, सुबोध कुमार नगर थाना, रामानुज राय नियंत्रण कक्ष में स्थानांतरण किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola