धनतेरस को लेकर आभूषण दुकान में गहनों की बुकिंग करातीं महिला व दीपावली की खरीददारी करते लोग.
Updated at : 27 Oct 2016 11:52 PM (IST)
विज्ञापन

राशि के अनुसार करें धातु की खरीदारी : जगदीश साहिबगंज : धनतेरस को लेकर बाजार सज गया है. राशि के अनुसार धातु की खरीदारी करने की बात पंडित जगदीश शर्मा ने गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को धनतेरस मनाया जायेगा. इस दिन आयुर्वेद के जनक धन्वन्तरि जी का […]
विज्ञापन
राशि के अनुसार करें धातु की खरीदारी : जगदीश
साहिबगंज : धनतेरस को लेकर बाजार सज गया है. राशि के अनुसार धातु की खरीदारी करने की बात पंडित जगदीश शर्मा ने गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को धनतेरस मनाया जायेगा. इस दिन आयुर्वेद के जनक धन्वन्तरि जी का जन्मदिन है.
धनतेरस के दिन से ही पांच दिनों का दीपावली का पर्व शुरू होता है. धनतेरस से भैया दूज तक पांचों दिन दीपक जलाने से शारीरिक कष्ट का नाश होता है. धनतेरस के दिन आंटे के चोकर दीपक में सरसों के तेल से बती जलाकर घर से बाहर शाम के समय रखने से अल्पमृत्यु का नाश होता है. धनतेरस शाम 6 बजे तक ही रहेगी.
उसके बाद भद्रा प्रवेश कर जायेगा. वृष लग्न स्थिर लग्न है. इसलिए शाम 6:30 बजे से 8:30 बे तक धातु का क्रय करना विशेष फलदारी होगा.
धनतेरस के दिन राशियों वाले का लाभ
राशि धातु
मेष सोना, तांबा, पीतल
वृष चांदी, हीरा
मिथुन चांदी
कर्क चांदी
सिंह सोना, तांबा, पीतल
कन्या चांदी
राशि धातु
तुला चांदी
वृश्चिक सोना, पीतल
धनु सोना
मकर चांदी, स्टील
कुंभ स्टील
मीन सोना, पीतल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




