एनसीसी ने चाइनिज सामानों के विरोध में निकाली रैली

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय से गुरुवार को एनसीसी के एएनओ राहुल कुमार संतोष के नेतृत्व में चाइनिज सामानों के विरोध में रैली निकाली. इसमें साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट, रेलवे हाई स्कूल के कैडेट ने भाग लिया. रैली पटेल चौक , गांधी चौक, धर्मशाला चौक से होते न्यू रोड बाटा मोड़ से जाकर स्टेशन […]
साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय से गुरुवार को एनसीसी के एएनओ राहुल कुमार संतोष के नेतृत्व में चाइनिज सामानों के विरोध में रैली निकाली. इसमें साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट, रेलवे हाई स्कूल के कैडेट ने भाग लिया. रैली पटेल चौक , गांधी चौक, धर्मशाला चौक से होते न्यू रोड बाटा मोड़ से जाकर स्टेशन चौक पर संपन्न हो गयी.
कैडेट चाइनिज समान की खरीदारी नहीं करने व देसी दीये जलाने की अपील लोगाें से की. मौके पर सीनियर कैडेट अवधेश कुमार यादव , रंजन कुमार यादव, अनुप सरकार, प्रताप, सत्यम, विकास , पवन, सुमन, राजेश , कमलेश यादव, रमानी, गौतम, बिक्की, रितिक , पवन एवं सभी एनसीसी के दर्जनों कैडेट शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




