रेल दोहरीकरण कार्य जल्द पूर्ण करें: एडीआरएम

Updated at : 11 Jul 2016 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
रेल दोहरीकरण कार्य जल्द पूर्ण करें: एडीआरएम

साहिबगंज : रेल दोहरीकरण का कार्य महाराजपुर से साहिबगंज के बीच निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करें. यह बातें मालदा डिवीजन केे एडीआरएम बीके साहू ने रविवार को पदाधिकारी से कही. साहिबगंज प्लेटफाॅर्म का निरीक्षण करने के पूर्व साहिबगंज, सकरीगली व महाराजपुर स्टेशन का निरीक्षण कर दोहरीकरण कार्य का जायजा लिया. पटरी के बगल में […]

विज्ञापन
साहिबगंज : रेल दोहरीकरण का कार्य महाराजपुर से साहिबगंज के बीच निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करें. यह बातें मालदा डिवीजन केे एडीआरएम बीके साहू ने रविवार को पदाधिकारी से कही. साहिबगंज प्लेटफाॅर्म का निरीक्षण करने के पूर्व साहिबगंज, सकरीगली व महाराजपुर स्टेशन का निरीक्षण कर दोहरीकरण कार्य का जायजा लिया. पटरी के बगल में गंगा का जलस्तर बढ़ते देखते हुये किनारे में बोल्डर लगाने व पैनल कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.
साहिबगंज प्लेटफाॅर्म नंबर एक व दो के बीच बन रहे ओवरब्रिज का भी जायजा लिया. स्टेशन परिसर में सफाई की व्यवस्था पूर्ण रखने तथा यात्रियों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. दिनभर रेलवे स्टेशन में पदस्थापित कर्मियों व कार्यालयों का निरीक्षण किया. मौके पर एइएन परमींदर सिंह, आइओडब्लू पदाधिकारी के आचार्य, बी बनर्जी, स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola