सम्राट चौधरी के पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी के पोस्टर को फाड़ते हुए कार्यकर्ता और कर्मचारी

Bihar Politics: पटना में बीजेपी ऑफिस के बाहर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का पोस्टर लगाया गया. लेकिन कुछ घंटों के बाद ही बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने उस पोस्टर को फाड़ दिया. इसे लेकर बिहार BJP के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, इस पोस्टर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया गया. इस पोस्टर में सम्राट चौधरी की तस्वीर के साथ लिखा था, ‘वाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार बिहार में हो सम्राट की सरकार. भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ ठेकेदारी प्रथा आपकी सरकार में हो समाप्त.’ इस पोस्टर को भाजपा नेता राजेश कुमार की ओर से लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

BJP के मीडिया प्रभारी ने क्या कहा?

इस पोस्टर को बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाने के कुछ देर बाद ही फाड़ दिया गया. गौर करने वाली बात यह थी कि बीजेपी के ही कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यालय के कर्मचारी ने मिलकर पोस्टर को हटा दिया. इस पूरे मामले पर बिहार BJP के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, किसने पोस्टर लगाया और किसने फाड़ा, इसके बारे में मुझे नहीं पता.इस पोस्टर को लगाने का उद्देश्य क्या था, इसकी भी जानकारी नहीं.

सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की मांग पर क्या कहा?

दानिश इकबाल ने यह भी कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ने यह पोस्टर नहीं लगाया. जिन लोगों ने भी पोस्टर लगाया है, उसका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा, कौन-क्या मांग कर रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता है. बीजेपी बड़ी पार्टी है. कोई भी निर्णय सामूहिक तौर पर लिया जाता है. इसमें किसी कार्यकर्ता का कोई विषय ही नहीं है.

पोस्टर फाड़ने की वजह पूछने पर क्या बताया?

पोस्टर फाड़ने की वजह दानिश इकबाल ने बताया कि, इतनी बड़ी लोगों की संख्या है. कौन पोस्टर लगा रहा या फाड़ रहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. आखिर में उन्होंने यह क्लियर कहा कि भाजपा की ओर से या फिर पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता इसमें इंवॉल्व नहीं हैं. दूसरी तरफ पहले पोस्टर लगने और उसके बाद फाड़ दिए जाने पर सियासी पारा चढ़ गया है. आगे इस मामले में किस तरह के बयान आते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: अररिया में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर धड़ से किया अलग, हत्यारे की जमकर हुई पिटाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन