साहिबगंज कुश्ती टीम अंडर 17 में बना विजेता

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज कुश्ती टीम अंडर 17 में बना विजेता

धनबाद से लौटने पर हुआ स्वागत

विज्ञापन

साहिबगंज

झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं धनबाद जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद के महुदा में 05 से 06 अप्रैल तक संपन्न अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई. खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा चांद भैरव इनडोर स्टेडियम साहिबगंज में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिले की टीम राज्य स्तरीय अंडर- 17 कुश्ती प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन बनी. धनबाद से साहिबगंज लौटने पर जिला खेल कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता कुमारी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. इस अवसर पर खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के कोच प्रकाश सिंह बादल, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, कोच योगेश यादव, कार्यालय कर्मी गौरव प्रियदर्शी, सुरेंद्र कुमार, समा प्रवीण समेत अन्य मौजूद थे.

पदक विजेता खिलाड़ी

ग्रीको रोमन कुश्ती

51 कि.ग्रा. – करण कुमार – स्वर्ण पदक

45 कि.ग्रा. – राहुल कुमार गोंड – रजत पदक

60 कि.ग्रा. – राजू यादव – रजत पदक

71 कि.ग्रा. – सत्यम कुमार – रजत पदक

80 कि.ग्रा. – मोनू कुमार चौधरी – रजत पदक

55 कि.ग्रा. – आदित्य कुमार यादव – कांस्य पदक

55 कि.ग्रा. – समीर कुमार यादव – कांस्य पदक

फ्रीस्टाइल कुश्ती

48 कि.ग्रा. – ऋषि कुमार चौधरी – स्वर्ण पदक

51 कि.ग्रा. – अंकुश कुमार यादव – स्वर्ण पदक

60 कि.ग्रा. – बल्लव कुमार चौधरी – रजत पदक

65 कि.ग्रा. – सोनू कुमार – स्वर्ण पदक

महिला कुश्ती

57 कि.ग्रा. – श्रुति कुमारी – स्वर्ण पदक

43 कि.ग्रा. – मुस्कान कुमारी – कांस्य पदक

53 कि.ग्रा. – निशा कुमारी – कांस्य पदक

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola