साहिबगंज के तीनपहाड़ जंक्शन पर ब्लैकआउट: बिजली कटते ही प्लेटफॉर्म 2 पर अंधेरा, यात्रियों में चोरों का खौफ

Author Abdhesh singh|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
बिजली कटते ही अंधेरे में डूब जाता है प्लेटफॉर्म नंबर दो

. | Prabhat Khabar Network

तीनपहाड़ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बिजली कटौती की समस्या यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है. अंधेरा छाने से चोरी और झपटमारी का डर बढ़ गया है. रेल प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

तीनपहाड़: साहिबगंज लूप रेलखंड के महत्वपूर्ण तीनपहाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बिजली कटते ही घने अंधेरे छा जाता है. इस अव्यवस्था के कारण स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण जंक्शन पर बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पूरा प्लेटफॉर्म अचानक अंधेरे में डूब जाता है, जिससे रेल परिसर में मोबाइल व सामानों की चोरी और झपटमारी की आशंका काफी ज्यादा बढ़ गई है. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चिंता जताते हुए कहा है कि यदि रेल प्रशासन द्वारा इस गंभीर स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो स्टेशन पर सक्रिय चोर गिरोहों और असामाजिक तत्वों को बड़ी वारदातों को अंजाम देने का मौका मिल सकता है.

पिछले कई महीनों से बनी है समस्या

यात्रियों के अनुसार प्लेटफॉर्म पर अंधेरे की यह गंभीर समस्या पिछले कई महीनों से लगातार बनी हुई है. गौर करने वाली बात यह है कि रात के समय प्लेटफॉर्म नंबर दो पर डाउन दिशा से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता है. इनमें मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस, गया-हावड़ा एक्सप्रेस, जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर, वनांचल एक्सप्रेस और जमालपुर सुपर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. इन सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों से हर रात बहुत बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर उतरते और चढ़ते हैं. ऐसे में ट्रेनों के आवागमन के समय ही बिजली गुल होने और बैकअप व्यवस्था न होने से यात्रियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना रहता है.

ये भी पढ़ें: ‘अपनी औकात में रहो’, हॉकी इंडिया महासचिव ने असुंता लकड़ा को धमकाया

स्टेशन प्रबंधक ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों और नियमित यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि तीनपहाड़ जंक्शन पर पहले बिजली कटने की ऐसी कोई समस्या नहीं थी और स्टेशन परिसर की सभी लाइटें हमेशा जलती रहती थीं. लेकिन अब बिजली बाधित होते ही प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से ब्लैकआउट हो जाता है और जेनरेटर या इनवर्टर का बैकअप नहीं मिलता. इस संबंध में जब तीनपहाड़ स्टेशन प्रबंधक रजनीश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बिजली बैकअप की इस समस्या की पूरी जानकारी रेलवे के वरीय अधिकारियों को लिखित रूप में दे दी गयी है. उन्होंने यात्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग की ओर से आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही प्लेटफॉर्म पर रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर हिमांशु मर्डर केस: आरोपी राहुल दुबे को भेजा गया जेल, खून से सना 'चापड़' बरामद


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola