अबुआ आवास योजना में लापरवाही, तीन लाभुकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
अबुआ आवास योजना में लापरवाही, तीन लाभुकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

निर्माण कार्य शुरू न करने पर बीडीओ सह सीओ ने थाने में लिया लिखित आश्वासन

विज्ञापन

राजमहल

प्रखंड के पश्चिम जामनगर पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत चल रही जांच के दौरान प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले तीन लाभुकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. जांच में पता चला कि कौशल्या देवी, अलुवती देवी और रश्मि देवी के पति राजकुमार रविदास को वर्ष 2023-24 में योजना की प्रथम किस्त मिल चुकी थी, लेकिन उन्होंने अब तक अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया. प्रशासन ने पहले भी इन लाभुकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी कि वे समय पर निर्माण कार्य प्रारंभ करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. बार-बार चेतावनी के बावजूद कोई प्रगति नहीं होने पर बुधवार को बीडीओ सह सीओ मो. यूसुफ ने तीनों लाभुकों को राजमहल थाना लाया. थाने में उनसे बॉन्ड भरवाया गया, जिसमें उन्होंने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि वे अगले दो दिनों के भीतर अपने-अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू करेंगे. बीडीओ सह सीओ ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में काम शुरू नहीं होने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर आवास प्रभारी संतोष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चिरंजीव सरकार, पंचायत सहायक नसीम, राजेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. प्रशासन की इस सख्ती के बाद अन्य लाभुकों में भी हड़कंप मच गया है और उन्हें समय पर निर्माण कार्य पूरा करने की चेतावनी दी गयी है. इसी दिन प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी जामनगर पंचायत में अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने की. बैठक में मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गगन बापू, कंप्यूटर सहायक एवं आवास नोडल रवि कांत रवि, पंचायत सहायक, मुखिया और वार्ड सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. बीडीओ मो. यूसुफ ने आवास प्रभारी और पंचायत सहायकों को निर्देश दिया कि सभी लाभुक जल्द से जल्द अपने आवास निर्माण कार्य को पूरा करें. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण न करने वाले लाभुकों से दी गयी राशि की वसूली की जाएगी. मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योजनाओं के सफल संचालन और पात्र लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola