साहिबगंज सदर अस्पताल में हड्डी रोग ऑपरेशन की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज सदर अस्पताल में हड्डी रोग ऑपरेशन की शुरुआत

कलाई की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन, गरीब मरीजों को अब जिले में ही मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन

साहिबगंज. जिले के सदर अस्पताल में अब हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा भी प्रारंभ हो गयी है, जिससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है. इसी क्रम में बुधवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में एक मरीज की टूटी हुई कलाई की हड्डी का प्लेट लगाकर सफल ऑपरेशन किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव मंडल (48 वर्ष), निवासी साहिबगंज की दायीं कलाई की हड्डी टूट गयी थी. चिकित्सकों द्वारा बुधवार को प्लेट लगाकर सफल शल्य चिकित्सा की गयी. ऑपरेशन का नेतृत्व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन कुमार ने किया. इस संबंध में डॉ सचिन कुमार ने बताया कि मरीज की दायीं कलाई की हड्डी फ्रैक्चर हो गयी थी, जिसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर प्लेट लगाया गया है. मरीज की स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. वहीं मरीज राजीव मंडल ने खुशी जताते हुए कहा कि अब साहिबगंज सदर अस्पताल में भी हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं और सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा है. उन्होंने डॉ सचिन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने से आम लोगों को काफी लाभ होगा. मरीज ने कहा कि अब गरीब मरीजों को नि:शुल्क एवं बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola