बंगाल में पीएम मोदी का ‘सुपर थर्सडे’, करेंगे 3 बड़ी रैलियां, ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

Pm Modi West Bengal Rally West Bengal Election 2026
PM Modi West Bengal Rally: पीएम नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को बंगाल में हल्दिया, आसनसोल और सिउड़ी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा का यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा.
PM Modi West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतार दिया है. पीएम मोदी बृहस्पतिवार यानी 9 अप्रैल को बंगाल के तूफानी दौरे पर रहेंगे. एक ही दिन में प्रधानमंत्री 3-3 रैलियां करेंगे. तीन अलग-अलग जिलों – पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा का यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पीएम मोदी न केवल पार्टी के मजबूत गढ़ों को सुरक्षित करेंगे, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी सेंध लगायेंगे.
पीएम मोदी का दिन भर का कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कुछ इस तरह रहेगा :-
- पहली रैली (सुबह 9:30 बजे): पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में. यह शुभेंदु अधिकारी का इलाका है. भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां क्लीन स्वीप किया था.
- दूसरी रैली (दोपहर में): आसनसोल के पोलो ग्राउंड स्थित आउटडोर स्टेडियम में. इंडस्ट्रियल बेल्ट वाले इस क्षेत्र में भाजपा अपनी पुरानी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है.
- तीसरी रैली (दोपहर 2:00 बजे): बीरभूम जिले में सिउड़ी के चांदमारी मैदान में. बीरभूम को टीएमसी का अभेद्य दुर्ग माना जाता है, जहां भाजपा सेंध लगाने की पूरी कोशिश में है.
मजबूत किलों को बचाने और नये रास्ते खोलने की चुनौती
प्रधानमंत्री मोदी की इन रैलियों के पीछे भाजपा की गहरी चुनावी रणनीति छिपी है. हल्दिया और पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहती है, जहां 2021 में उसने 16 में से 8 सीटें जीतीं थीं. आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र में अग्निमित्रा पॉल जैसे चेहरों की जीत के बाद भाजपा अब यहां बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रही है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीरभूम में आरएसएस का नेटवर्क बनाम टीएमसी का दबदबा
बीरभूम जिले के सिउड़ी की रैली सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह जिला पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन यहां लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का सांगठनिक ढांचा काफी सक्रिय है. भाजपा को उम्मीद है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और जमीनी नेटवर्क मिलकर यहां दीदी के प्रभाव को कम कर सकते हैं.
294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग
बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है. इसके नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे. प्रधानमंत्री के इस दौरे से बंगाल के सियासी समीकरण और अधिक दिलचस्प होने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें
9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री
अलीपुरदुआर में गरजे नितिन नबीन- ममता सरकार ने अपनों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दी
कूचबिहार में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- टीएमसी के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










