रिटायरमेंट फंड को करें दोगुना, मैच्योरिटी के बाद ऐसे जारी रखें अपना PPF खाता

पीपीएफ मैच्योरिटी ऑप्शंस (Photo: AI)
PPF Maturity Options: PPF मैच्योरिटी के बाद पैसे निकालने के बजाय एक्सटेंशन चुनना समझदारी है. इसमें आपको 5 साल के ब्लॉक में टैक्स-फ्री ब्याज और कंपाउंडिंग का बड़ा लाभ मिलता है.
PPF Maturity Options: भारत में सुरक्षित निवेश और टैक्स बचाने के लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) सबसे भरोसेमंद जरिया है. आमतौर पर यह स्कीम 15 साल में मैच्योर हो जाती है, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि मैच्योरिटी के बाद भी आप इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाना जारी रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप अपने पैसे को और तेजी से बढ़ा सकते हैं.
15 साल बाद क्या है आपके पास ऑप्शन?
NDTV Profit की रिपोर्ट के अनुसार, जब आपका PPF खाता 15 साल पूरे कर लेता है, तो आपके पास दो रास्ते होते हैं. पहला, आप पूरा पैसा निकालकर खाता बंद कर दें. दूसरा और बेहतर ऑप्शन यह है कि आप इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा दें. अच्छी बात यह है कि आप इसे जितनी बार चाहें उतनी बार बढ़ा सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है. बस याद रखें कि एक्सटेंशन के लिए आपको मैच्योरिटी के एक साल के भीतर बैंक या पोस्ट ऑफिस में आवेदन देना होगा.
बिना पैसे जमा किए भी मिलेगा फायदा?
जी हां, एक्सटेंशन के दो तरीके हैं. पहले तरीके में आप हर साल नया निवेश जारी रख सकते हैं और उस पर ब्याज पा सकते हैं. दूसरे तरीके में, यदि आप नया पैसा जमा नहीं करना चाहते, तो भी आपका पुराना बैलेंस खाते में बना रहेगा और उस पर 7.1% की दर से (वर्तमान दर) ब्याज मिलता रहेगा. दोनों ही स्थितियों में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता.
एक्सटेंशन क्यों है समझदारी भरा फैसला?
PPF में निवेश ‘EEE’ कैटेगरी में आता है, यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स-फ्री हैं. एक्सटेंशन लेने से आपको ‘कंपाउंडिंग’ की ताकत मिलती है, जिससे आपका छोटा सा फंड भविष्य में एक बड़ी संपत्ति बन सकता है. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर आप एक्सटेंशन के दौरान आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) भी कर सकते हैं. अगर आप बिना जोखिम के फिक्स्ड इनकम चाहते हैं, तो PPF को जारी रखना सबसे सटीक फैसला है.
ये भी पढ़ें: क्या सस्ता होगा हवाई सफर? सरकार ने एयरपोर्ट चार्जेस में की 25% की कटौती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




