विवाहिता ने जहर खाया, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर खाया, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पति और ससुर फरार

विज्ञापन

साहिबगंज

बरहेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रक्सी के रहने वाले रोहित कुमार शाह की 22 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका के भाई मनोहर साह ने बताया कि हम लोगों का घर पाकुड़ महेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बासकेंद्री पड़ता है. तीन वर्ष पूर्व बरहेट थाना क्षेत्र के रक्सी के रहने वाले दहरू साह के पुत्र रोहित कुमार शाह से बहन की शादी हुई थी. शादी के एक साल बाद उनलोगों ने मारपीट कर प्रताड़ना शुरू कर दिया. बोलता था कि अपने मायके से पैसा मंगवाओ. 50,000 रुपये की मांग करता था, जिससे तंग आकर एक साल पूर्व महिला थाना में आवेदन दिया गया था. पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने पर लड़के वाले की तरफ से कहा गया कि ठीक है, हम रखेंगे, ऐसा नहीं होगा. अब बीते मंगलवार की रात सास चमेली देवी, ससुर दहरू साह और पति रोहित कुमार साह ने मारपीट कर जबरदस्ती जहर खिला दिया, जिससे मेरी बहन की मौत हो गयी. बहन का पति और ससुर फरार हो गया है. उसका दो साल का एक पुत्र है. मृतका के मां और पिताजी का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की एक टीम गठित की गयी. इस टीम में डॉ सचिन कुमार, डॉ तबरेज और डॉ पूनम कुमारी द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं बरहेट थाना पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक पूनम देवी के भाई मनोहर साह बरहेट थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola