अब Gemini AI में बनाएं अपना नोटबुक, जानें नया फीचर कैसे करेगा मदद

Gemini में आया Notebooks फीचर / फोटो- गूगल
Google ने अपने Gemini ऐप में एक नया Notebooks फीचर एड किया है, जिससे यूजर्स अपने चैट्स और प्रोजेक्ट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज कर सकेंगे. जानिए कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल.
Google ने अपने Gemini ऐप को और स्मार्ट बनाते हुए नया Notebooks फीचर पेश किया है, जो आपके चैट्स, फाइल्स और रिसर्च को एक जगह स्टोर करके रखने का काम करेगा. अब यूजर्स न सिर्फ नई चैट शुरू कर सकते हैं, बल्कि पुराने चैट्स को भी आसानी से एक ही नोटबुक में लाकर मैनेज कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है, जो कंटेंट क्रिएशन, प्रोजेक्ट प्लानिंग या पढ़ाई जैसे कामों में कई जानकारियों को एक साथ संभालते हैं. NotebookLM के साथ इसका मजबूत इंटीग्रेशन इसे और भी ज्यादा पावरफुल और उपयोगी बनाता है.
क्या है Notebooks फीचर?
Google के अनुसार, Notebooks एक तरह का पर्सनल नॉलेज बेस है, जहां यूजर्स किसी खास टॉपिक से जुड़े चैट्स, डॉक्यूमेंट्स, PDFs और अन्य फाइल्स को एक जगह रख सकते हैं. इससे Gemini को बेहतर रेफरेंस मिलता है और वह ज्यादा एक्यूरेट जवाब दे पाता है.
कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स Gemini ऐप के साइड पैनल में New notebook ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके बाद वे पुराने चैट्स को इसमें जोड़ सकते हैं, नई फाइल्स अपलोड कर सकते हैं और Gemini को कस्टम इंस्ट्रक्शंस भी दे सकते हैं. Gemini इन सभी जानकारियों को अपने टूल्स और वेब सर्च के साथ मिलाकर बेहतर रिजल्ट देता है.
NotebookLM से कनेक्टिविटी
इस फीचर की एक खास बात यह है, कि Gemini में बनाए गए Notebooks अपने आप NotebookLM के साथ सिंक हो जाते हैं. इससे यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म पर आसानी से काम जारी रख सकते हैं और उनका डेटा एक ही जगह अपडेट रहता है.
कब और किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?
Gemini का Notebooks फीचर इस हफ्ते से वेब ऐप में रोलआउट होना शुरू हो गया है. शुरुआत में यह Google AI Ultra, Pro और Plus सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. आने वाले हफ्तों में इसे मोबाइल यूजर्स, यूरोप के अन्य देशों और फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बिना नंबर शेयर किए WhatsApp पर करें चैटिंग शुरू, जानें यूजरनेम सेट करने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










