बिना नंबर शेयर किए WhatsApp पर करें चैटिंग शुरू, जानें यूजरनेम सेट करने का तरीका

Updated at : 09 Apr 2026 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp Username Feature

व्हॉट्सऐप (Photo: Unsplash)

WhatsApp Username Feature: अब WhatsApp पर चैट करने के लिए आपको नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. नया यूजरनेम फीचर आपको प्राइवेसी के साथ कनेक्ट होने का मौका देगा. नीचे हमनें पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया है कैसे आप यूजरनेम सेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

WhatsApp में अब तक किसी से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी होता है, जो कई लोगों के लिए थोड़ा असहज भी था. अब अच्छी खबर ये है कि ये चीज बदलने वाली है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है, जिसमें आप अपना नंबर दिए बिना सिर्फ यूजरनेम (Username) के जरिए भी लोगों से जुड़ सकेंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, इसे धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है. इस नए फीचर के बाद आप अपना यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, बिलकुल वैसे ही जैसे आप इंस्टाग्राम में करते हैं. इस फीचर की मदद से आप बिना नंबर शेयर किए भी चैट कर पाएंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि ये फीचर iOS और Android दोनों पर काम करेगा.

WhatsApp Username के नियम और जरूरी बातें

  • आपके यूजरनेम में कम से कम एक लेटर (a-z) होना जरूरी है. इसमें आप छोटे अक्षर, नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • यूजरनेम की लंबाई 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होनी चाहिए.
  • आप अपना यूजरनेम ‘www.’ से शुरू नहीं कर सकते और न ही इसे ‘.com’ या ‘.net’ जैसे शब्दों पर खत्म कर सकते हैं.

WhatsApp पर यूजरनेम कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपने Android फोन या iPhone में WhatsApp ऐप खोलें 
  • अगर आपके पास Android है तो ऊपर दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें. वहीं iPhone है तो अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें. इससे आप सीधे You टैब में पहुंच जाएंगे.
  • अब Settings में जाएं और अपने प्रोफाइल नाम पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Username का ऑप्शन दिखेगा.
  • अब जो भी यूजरनेम आप रखना चाहते हैं, उसे एंटर कर दें.
  • बस हो गया. अब आप अपना नंबर शेयर किए बिना भी किसी से बात करने के लिए अपना यूजरनेम शेयर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिना DP वाले कॉन्टैक्ट भी दिखेंगे फोटो के साथ, व्हॉट्सऐप टेस्ट कर रहा नया फीचर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola