बिना DP वाले कॉन्टैक्ट भी दिखेंगे फोटो के साथ, व्हॉट्सऐप टेस्ट कर रहा नया फीचर

Updated:
विज्ञापन

व्हॉट्सऐप (Photo: Freepik)

WhatsApp जल्द एक ऐसा फीचर ला सकता है जो खाली DP की झंझट खत्म कर देगा. अब जिन कॉन्टैक्ट्स ने फोटो नहीं लगाई, उनकी सेव की हुई फोटो दिख सकती है. इससे चैटिंग ज्यादा आसान और नेचुरल लगेगी. फिलहाल ये फीचर बीटा में है और जल्द सभी यूजर्स तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

क्या आपके WhatsApp में भी कोई ऐसा कॉन्टैक्ट है जो कभी प्रोफाइल फोटो लगाता ही नहीं? या फिर अचानक किसी ने अपनी DP हटा दी और आपको सिर्फ एक खाली सा सर्कल दिखने लगा? अब ये सिचुएशन जल्द बदल सकती है. दरअसल, WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो इस ‘Blank DP’ यानी बिना फोटो वाली DP वाली दिक्कत को खत्म कर सकता है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अब WhatsApp डिफॉल्ट खाली आइकन दिखाने की बजाय आपके फोन में सेव कॉन्टैक्ट फोटो को इस्तेमाल कर सकता है.

विज्ञापन

इसका मतलब यह है कि अगर आपने किसी नंबर के साथ उसकी फोटो पहले से सेव कर रखी है, तो वही फोटो आपको WhatsApp चैट में दिखेगी. अच्छी बात ये है कि इससे सामने वाले यूजर पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ये बदलाव सिर्फ आपके फोन में दिखेगा. सीधे शब्दों में कहें तो अब आपको खाली DP नहीं, बल्कि उस कॉन्टैक्ट की फोटो दिखाई दे सकती है, भले ही उसने खुद WhatsApp पर कुछ भी सेट न किया हो.

कैसे काम करेगा ये फीचर?

सबसे पहले बात आपकी अपनी प्रोफाइल की कर लेते हैं. अगर आपने अभी तक अपनी DP नहीं लगाई है, तो WhatsApp आपके फोन में सेव कॉन्टैक्ट कार्ड वाली फोटो को दिखा सकता है, लेकिन सिर्फ आपको. बाकी लोगों को आपकी प्रोफाइल अभी भी खाली ही दिखेगी.

अब बात दूसरों की करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि किसी ने DP नहीं लगाई होती या फिर प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण छुपा दी होती है. ऐसे में WhatsApp आपके फोन में सेव उस कॉन्टैक्ट की फोटो दिखा देगा. मतलब, चाहे सामने वाले की DP हो या ना हो, आपको पहचानने में आसानी होगी.

सीधे शब्दों में कहें तो अब सिर्फ नाम पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है. आपको एक विजुअल पहचान भी मिल जाएगी, जो चैटिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा नेचुरल और आसान बना देगी.

ये फीचर आपको कब मिलेगा?

अभी के लिए ये फीचर सिर्फ बीटा वर्जन में देखा गया है, खासकर iOS पर. कुछ यूजर्स इसे ट्राय भी कर पा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके बड़े लेवल पर रोलआउट को लेकर कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई है. एक और बात ध्यान देने वाली है कि ये फीचर सिर्फ उन्हीं कॉन्टैक्ट्स के साथ काम करेगा, जिनके लिए आपने अपने एड्रेस बुक का एक्सेस दिया हुआ है.

यह भी पढ़ें: मैसेज पढ़ने के बाद ऑटोमेटिक हो जाएगा डिलीट, व्हॉट्सऐप टेस्ट कर रहा नया फीचर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola