अस्पताल में भरती घायल लेकर ऑटो चालक फरार

Updated at : 10 Jul 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में भरती घायल लेकर ऑटो चालक फरार

राजमहल : शहर के नयाबाजार मोड़ में शनिवार को ऑटो का संतुलन बिगड़ जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. जानकारी के अनुसार आमने-सामने की दिशा से आ रही दो ऑटो का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वाहन पर बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय […]

विज्ञापन

राजमहल : शहर के नयाबाजार मोड़ में शनिवार को ऑटो का संतुलन बिगड़ जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. जानकारी के अनुसार आमने-सामने की दिशा से आ रही दो ऑटो का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वाहन पर बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. घायल उधवा बकाइटोला निवासी मुख्तार शेख का इलाज चल ही रहा था कि पुलिस आने की भनक लगती ही ऑटो चालक घायल को लेकर फरार हो गया. मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

कहते हैं प्रभारी उपाधीक्षक
अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है. वो विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय में थे. अस्पताल के सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जायेगा. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola