बच्चा गुमशुदा, थाने में दिया आवेदन

Updated at : 18 Jun 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा गुमशुदा, थाने में दिया आवेदन

बोरियो : थाना क्षेत्र के रक्शो गांव निवासी ने शुक्रवार को बोरियो थाना पहुंचकर 19 वर्षीय पुत्र करण उर्फ गंगा राम मुर्मू के गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया है. सीताराम ने बताया कि पिछले वर्ष 30 मई 2015 को करण उर्फ गंगाराम दिल्ली से काम कर लौट रहा था. इसी क्रम में मुगलसराय स्टेशन […]

विज्ञापन

बोरियो : थाना क्षेत्र के रक्शो गांव निवासी ने शुक्रवार को बोरियो थाना पहुंचकर 19 वर्षीय पुत्र करण उर्फ गंगा राम मुर्मू के गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया है. सीताराम ने बताया कि पिछले वर्ष 30 मई 2015 को करण उर्फ गंगाराम दिल्ली से काम कर लौट रहा था. इसी क्रम में मुगलसराय स्टेशन से लापता हो गया.

गंगाराम के साथ गांव के 14 लोग भी काम कर के आ रहे थे. उन्होंने बताया कि गंगा राम मुगलसराय पानी लेने उतरे लेकिन ट्रेन पर नहीं चढ़ा. बेटे की गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही सीताराम मुर्मू ने कई जगहों पर खोजबीन के बाद महीनों तक कोई अता-पता नहीं चला. थक-हार कर बोरियो थाना में बेटे की सकुशल वापसी को लेकर बोरियो थाना में आवेदन दिया है. बेटे के लापता से मां मरागकुडी सोरेन, भाई कायनेस मुर्मू, बहन सरिता मुर्मू का रो-रो कर बुरा हाल है. इस बाबत थाना प्रभारी एलबी प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिला है कार्रवाई की जायेगी. लापता गंगाराम को अविलंब उनके परिजनों को सौंपा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola