समय पर होता इलाज तो बच सकती थी जान

Updated at : 14 Jun 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
समय पर होता इलाज तो बच सकती थी जान

साहिबगंज : जहां सिपाही व चौकीदार अपनी बाइक से गिरे थे वहां घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ के बीच लोगाें ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने में ऐसा लगता है कि पीछे से किसी बड़े वाहन ने धक्का मारा होगा और बाइक खाई में जा कर गिर पड़ी. दुर्घटनाग्रस्त दो पहिया वाहन टीभीएस कंपनी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जहां सिपाही व चौकीदार अपनी बाइक से गिरे थे वहां घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ के बीच लोगाें ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने में ऐसा लगता है कि पीछे से किसी बड़े वाहन ने धक्का मारा होगा और बाइक खाई में जा कर गिर पड़ी. दुर्घटनाग्रस्त दो पहिया वाहन टीभीएस कंपनी का अपाची गाड़ी थी जो दुर्घटनाग्रस्त होकर घाटी के खाई में जा गिरा. जिसे जिरवाबाड़ी पुलिस बड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर थाना लाया.

जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के पूर्व बोरियो से साहिबगंज आने के लिए पुलिस जवान संख्या 57 राम चरित्र प्रसाद ही मोटरसाइकिल चला रहा था और मोटरसाइकिल के पीछे चौकीदार सालदेव तुरी बैठा था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों घायल गेट पर ही दम तोड़ दिया.

घटनास्थल पर पहुंची पीसीआर वैन : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी में हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही सब से पहले जिरवाबाड़ी को प्राप्त पीसीआर वैन घटना स्थल पर पहुंची पीसीआर वैन. पीसीआर वैन का नेतृत्व सअनि बसंत सिंह ने बताया कि हमारी गाड़ी साक्षरता मोड़ के निकट थी जैसे ही सूचना मिली घटना स्थल पहुंचे. इससे पहले बांझी की ओर से आर रही एक टैम्पू ने दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पुलिस कर्मियों को देख कर अपना वाहन रोका और स्थानीय लोगाें की मदद से दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल लाया.
अगर हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान : सोमवार को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी में बोरियो से साहिबगंज आने के क्रम में मोटरसाइकिल सवार दो पुलिस कर्मी की दुर्घटनाग्रस्त होने मौत जाने पर तरह तरह बातें होने लगी. कहा जाता है कि अगर दोनों कर्मी हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान, सहित कई तरह बातें होने लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola