10 घर तोड़े, हजारों का नुकसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

आठ हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पातसाहिबगंज : आठ जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार देर रात बोरियो प्रखंड के मदनशाही पंचायत अंतर्गत मीरा पहाड़ गांव में जम कर उत्पात मचाया. 10 घरों को तोड़ दिया व हजारों की संपत्ति को तहस नहस कर दिया. हाथियों के इस उग्र रूप से गांव वाले भयभीत हो […]

विज्ञापन

आठ हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात
साहिबगंज : आठ जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार देर रात बोरियो प्रखंड के मदनशाही पंचायत अंतर्गत मीरा पहाड़ गांव में जम कर उत्पात मचाया. 10 घरों को तोड़ दिया व हजारों की संपत्ति को तहस नहस कर दिया.

हाथियों के इस उग्र रूप से गांव वाले भयभीत हो गये हैं. इस गांव में पहाड़िया आदिम जनजाति के लोग रहते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक आठ हाथि गांव में प्रवेश कर गया. इसकी जानकारी मिलते ही लोग गांव छोड़ कर भाग खड़े हुए. रात भर हाथियों ने गांव में जम कर उत्पात मचाया.

इनके घरों को पहुंचाया नुकसान

चाकलो पहाड़िया : दो बोरा बरबट्टी, बांस, एक क्विंटल मकई, 1200 टाली का घर, टूठा पहाड़िया : तीन बोरा मकई, एक बोरा बरबट्टी 500 टाली, मरची पहाड़िया : 400 किलो ग्राम मकई, डेढ़ बोरा बरबट्टी, 400 टाली व घर, सूरजा पहाड़िया : दो बोरा बाजरा, एक बोरा मकई, एक बोरा बरबट्टी, 700 टाली, गांगू पहाड़िया : तीन बोरा मकई, दो बोरा बाजरा, एक बोरा बरबट्टी, 700 टाली, गुलो पहाड़िया : तीन बोरा मकई, दो बोरा बाजरा, 1 बोरा बरबट्टी, 600 टाली, नामनी पहाड़िया : दो बोरा मकई, तीन बोरा बरबट्टी, दो बोरा चावल, 900 टाली, चपड़ी पहाड़िया : एक क्विंटल चावल, एक क्विंटल बरबट्टी, 80 किलो मकई, 600 टाली, बमड़ा पहाड़िया : एक क्विंटल बरबट्टी, एक क्विंटल मकई, दो बोरा धान, 800 टाली,बोमड़ो पहाड़िया के 1 क्विंटल बरबट्टी, एक क्विंटल मकई, दो बोरा धान, 800 टाली व घर को तोड़ दिया है. इधर डीसी ने डीएफओ को जांच कर मुआवजा देने की बात कही. सभी लोग रतजग्गा कर रात बीता रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola