????????? ?? ???????? ?? ???? ???????? ?? ???? ?????

Published at :06 Nov 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ?? ???????? ?? ???? ???????? ?? ???? ?????

छात्रावास की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले छात्र – उपायुक्त कार्यालय के समीप जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने घेरा.06 नवंबरफोटो संख्या- 16 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- जिला कल्याण पदाधिकारी को घेरे छात्र.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़आदिवासी बालक एवं बालिका छात्रावास में व्याप्त समस्याओं को लेकर शुक्रवार को दर्जनों छात्र डीसी सुलसे बखला से मिले. […]

विज्ञापन

छात्रावास की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले छात्र – उपायुक्त कार्यालय के समीप जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने घेरा.06 नवंबरफोटो संख्या- 16 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- जिला कल्याण पदाधिकारी को घेरे छात्र.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़आदिवासी बालक एवं बालिका छात्रावास में व्याप्त समस्याओं को लेकर शुक्रवार को दर्जनों छात्र डीसी सुलसे बखला से मिले. मौके पर उन्होंने अपनी समस्याएं सुनायी आैर निदान के लिए मांग पत्र सौंपा. छात्रों से बातचीत करने पहुंचे कल्याण पदाधिकारी को भी छात्रों ने घेर लिया. छात्रनायक विजय हेम्ब्रम, मिसिर मरांडी, निर्मल मुर्मू, सुनील मुर्मू, मानिक मरांडी, रफाईल किस्कू ने बताया कि मांगों को लेकर पहले भी आंदोलन किया जा चुका है. लेकिन जिला कल्याण पदाधिकारी तपेश्वर राम के द्वारा दिये गये आश्वासन के बावजूद किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं की गई है. छात्रों ने कहा कि अगर मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो जोरदार आंदोलन भी किया जायेगा. छात्रों की समस्या पर भाजपा नेता दुर्गा सोरेन ने भी जिला कल्याण पदाधिकारी से निबटारे की मांग की.छात्रों की मांगेंछात्रावास में चावल का पुन: वितरण चालु करने, खराब पड़े शौचालय की अविलंब मरम्मति करने, रसोइया बहाल करने, बेड, गद्दा, कुर्सी व टेबुल देने, जलावन के लिए कोयला, लकड़ी या रसोई गैस देने, थाली कटोरा, लोटा गिलास व जग देने सहित 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. मांग पूरा करने का आश्वासनइस पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने समझा-बूझा कर कार्रवाई करने की बात कही. वहीं उपायुक्त ने छात्रों को बहुत जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola