बिजली तार की चपेट में आकर तीन मवेशियों की मौत

Published at :06 Nov 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली तार की चपेट में आकर तीन मवेशियों की मौत

तालझारी : थाना क्षेत्र के धनबाद संथाली गांव में गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आकर दो गाय व एक बैल की मौत हो गई. ग्रामीण मंगल हॉसदा के दो गाय व एक बैल घर के बाहर बांधकर रखी हुई थी. इसी दौरान बिजली खंभे से अचानक तार टूटकर मवेशियों पर गिर गया. इससे […]

विज्ञापन
तालझारी : थाना क्षेत्र के धनबाद संथाली गांव में गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आकर दो गाय व एक बैल की मौत हो गई. ग्रामीण मंगल हॉसदा के दो गाय व एक बैल घर के बाहर बांधकर रखी हुई थी. इसी दौरान बिजली खंभे से अचानक तार टूटकर मवेशियों पर गिर गया.
इससे मवेशी की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर धनबाद भट्टा स्थित 8 घंटे तक एनएच 80 सड़क जाम कर दिया. इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा. वाहनों की लंबी कतारें लग गई. घटना की सूचना मिलने ही बीडीओ धीरज प्रकाश व सीओ नरेश कुमार मुंडा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मुआवजा भुगतान कराने का आश्वासन देकर जाम तुड़वाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola