बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
साहिबगंज : झारखंड के पतरातू व तेनुघाट से बिजली की कम आपूर्ति के कारण साहिबगंज में बिजली संकट गहरा गया है. इसका असर जिले के लघु व कुटीर उद्योगों पर पड़ रहा है. बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पहले से प्रखंडों में चल विद्युत पावर सब स्टेशनों के अलावा सात पावर सब स्टेशन का निर्माण […]
साहिबगंज : झारखंड के पतरातू व तेनुघाट से बिजली की कम आपूर्ति के कारण साहिबगंज में बिजली संकट गहरा गया है. इसका असर जिले के लघु व कुटीर उद्योगों पर पड़ रहा है.
बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पहले से प्रखंडों में चल विद्युत पावर सब स्टेशनों के अलावा सात पावर सब स्टेशन का निर्माण राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से किया गया है. पर सभी को जरूरत के हिसाब से कम बिजली मिल रही है, जिसका असर साहिबगंज शहर के तीनों फीडरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर भी पड़ रहा है. जिले में 24 के बजाय 10 से 12 घंटे की बिजली आपूर्ति हो पा रही है.
क्या कहते हैं अभियंता
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता हृदयानंद शर्मा ने बताया कि ग्रिड से कम बिजली मिल रही है. इसलिए बिजली आपूर्ति पर असर पड़ रहा है. अन्य जिलों की तरह इस जिले में भी बिजली की कटौती की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










