डकैत टोला में गला रेत कर युवक की हत्या

Published at :29 Jul 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
डकैत टोला में गला रेत कर युवक की हत्या

राजमहल : डकैत टोला में मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के एक युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर देने का वाकया सामने आया है.जानकारी के अनुसार डकैत टोला के जुहाक हाजी टोला निवासी मृतक सद्दाम शेख (21 वर्ष) अपने घर में सो रहा था. उसी बीच उसके मोबाइल पर फोन कर किसी ने […]

विज्ञापन
राजमहल : डकैत टोला में मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के एक युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर देने का वाकया सामने आया है.जानकारी के अनुसार डकैत टोला के जुहाक हाजी टोला निवासी मृतक सद्दाम शेख (21 वर्ष) अपने घर में सो रहा था.
उसी बीच उसके मोबाइल पर फोन कर किसी ने घर से बाहर बुलाया और गांव के ही आम बगान में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी.
रातभर खोजते रहे परिजन : सद्दाम के घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटने पर परिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे.
परंतु असफलता हाथ लगी. सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव को देखकर परिजनों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार सदलबल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. श्री कुमार ने कहा कि घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
इधर मृतक की मां बेराफुल बेवा ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसमें बेलाल शेख, जियाउल शेख, सद्दाम शेख, अजीजुल शेख व शेख मुहम्मद को नामजद अभियुक्त बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola