साहिबगंज जिले में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

साहिबगंज : बीते दो महीनों से साहिबगंज जिले में बाइक चोर गिरोह अधिक सक्रिय हो गये हैं. सात दिनों में आठ बाइक की चोरी हो चुकी है. मंगलवार को भी कॉलेज कैंपस से शाम पांच बजे हीरो के पेंशन प्रो मोटरसाइकिल जेएच 18 सी 6724 की चोरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार गैस […]
साहिबगंज : बीते दो महीनों से साहिबगंज जिले में बाइक चोर गिरोह अधिक सक्रिय हो गये हैं. सात दिनों में आठ बाइक की चोरी हो चुकी है. मंगलवार को भी कॉलेज कैंपस से शाम पांच बजे हीरो के पेंशन प्रो मोटरसाइकिल जेएच 18 सी 6724 की चोरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार गैस गोदाम में काम करने वाले जिरवाबाड़ी निवासी कर्मचारी अमरदीप रजक बैंक आये थे.
जब बैंक से बाहर निकले तो बाइक गायब थी. मोटरसाइकिल की डिक्की में गैस के कई ग्राहकों का कार्ड भी था. उन्होंने इसकी सूचना नगर थाना को दे दी है. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार शहर के सभी चौक-चौराहों पर टाइगर मोबाइल की मदद से छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान कॉलेज में पड़ा लावारिस मोटरसाइकिल को थाना लेते आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










