उधवा से तीन व राधानगर से एक आरोपित गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक की सोना चोरी का मामला उधवा/राजमहल : महाराष्ट्र के कालचौकी थाना क्षेत्र व मध्य प्रदेश के सतना में ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ से अधिक की सोना चोरी मामले में सोमवार को दोनों जगहों की पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. सोना चोरी मामले में […]
विज्ञापन
महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक की सोना चोरी का मामला
उधवा/राजमहल : महाराष्ट्र के कालचौकी थाना क्षेत्र व मध्य प्रदेश के सतना में ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ से अधिक की सोना चोरी मामले में सोमवार को दोनों जगहों की पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. सोना चोरी मामले में महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उधवा में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के कालचौकी थाना क्षेत्र के महेश मिरचन सोलंकी के ज्वेलरी दुकान में चोरों ने शटर काट कर लाखों का सोना गायब कर लिया था. इस संबंध में कालचौकी थाना कांड संख्या 215/15 के तहत मामला दर्ज कराया गया था. इस कांड को लेकर महाराष्ट्र पुलिस इंस्पेक्टर बालकृष्ण देशमुख व राधानगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम दक्षिण पियारपुर के अतुल बन्ना गांव में छापेमारी कर शौकत अली, पिता शमशेर शेख, शौकत अली, पिता शहीद अली व अकरू जमा, पिता गयासुद्दीन शेख, मदन टोला कलियाचक निवासी को गिरफ्तार किया है.
एक करोड़ के सोना चोरी मामले में प्राणपुर नकवा में छापेमारी : वहीं मध्यप्रदेश के सतना जिला पुलिस राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर नकवा टोला में छापेमारी कर ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. सतना के एसपी सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में एमपी पुलिस व स्थानीय पुलिस ने सघन छापेमारी कर गिरफ्तार किया. श्री शुक्ला ने बताया की सतना जिला के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ का सोना चोरी कर लिया था. मामले को लेकर दुकानदार ने 381/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. सोमवार को एमपी पुलिस ने एसीजेएम अरविंद कुमार के न्यायालय में गिरफ्तार अभियुक्त मुख्तार शेख को प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










