नीलाम हुए जब्त बोल्डर 41 हजार की लगी बोली

Published at :08 Jul 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
नीलाम हुए जब्त बोल्डर 41 हजार की लगी बोली

साहिबगंज : सकरीगली समदानाला में जब्त किये गये बोल्डर, चेली, चिप्स व मेटल की नीलामी मंगलवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. ज्ञात हो कि कुछ समय पहले समदा घाट पर छापेमारी के दौरान विभाग ने अवैध रूप से भंडारण कर रखे गये 1500 सीएफटी बोल्डर, 700 सीएफटी चेली, 400 सीएफटी चिप्स […]

विज्ञापन
साहिबगंज : सकरीगली समदानाला में जब्त किये गये बोल्डर, चेली, चिप्स व मेटल की नीलामी मंगलवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. ज्ञात हो कि कुछ समय पहले समदा घाट पर छापेमारी के दौरान विभाग ने अवैध रूप से भंडारण कर रखे गये 1500 सीएफटी बोल्डर, 700 सीएफटी चेली, 400 सीएफटी चिप्स व 500 सीएफटी मेटल जब्त किया था.
इस नीलामी में चार लोगों ने भाग किया. नीलामी की कार्रवाई निर्धारित राशि 35 हजार से शुरू हुई. जिसमें लक्ष्मण यादव ने 41 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगाकर नीलामी प्रक्रिया पूरी की. मौके पर डीसी उमेश प्रसाद सिंह, जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम, एसी निरंजन कुमार, डीपीआरओ अजीत कुमार सिंह, डीएसओ जयप्रकाश झा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola