सहभागिता से मिलेगी सफलता

Published at :08 Jul 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
सहभागिता से मिलेगी सफलता

साहिबगंज : सभी की सहभागिता से मिशन इंद्रधनुष सफल होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को एमसीएच परिसर में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के चतुर्थ चक्र के शुभारंभ के अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि मिशन को सफल बनाने में सभी वर्ग के लोगों को सहयोग करना होगा. तभी मिशन सफल होगा और […]

विज्ञापन
साहिबगंज : सभी की सहभागिता से मिशन इंद्रधनुष सफल होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को एमसीएच परिसर में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के चतुर्थ चक्र के शुभारंभ के अवसर पर कही.
उन्होंने कहा कि मिशन को सफल बनाने में सभी वर्ग के लोगों को सहयोग करना होगा. तभी मिशन सफल होगा और हमारे देश के भविष्य यानी बच्चे स्वस्थ रहेंगे. इसके पूर्व डीसी श्री सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर व नवजात बच्चे को ड्रॉप पिला कर मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया. वहीं सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि सात से 15 जुलाई तक मिशन इंद्रधनुष के तहत वैसे गांव में शिविर लगा कर बच्चों को टीका लगाया जायेगा, जिस गांव में टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सका है. जिले के ऐसे 814 स्थानों को विभाग ने चिह्न्ति किया है.
चिह्न्ति सभी गांव में एएनएम बच्चों को टीकाकरण करेंगी. वहीं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने कहा कि पहले तीन चरणों में विभाग द्वारा 25 हजार बच्चों का टीकाकरण किया गया है. चतुर्थ व अंतिम राउंड में 10976 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. जिसे सभी के सहयोग से 100 प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा. वहीं बच्चे को टीका दिलाने को लेकर शिविर में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. शिविर में उपस्थित एएनएम द्वारा नवजात शिशुओं का टीकाकरण किया गया.
मौके पर सीएस डॉ बी मरांडी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी विनोद श्रीवास्तव, डॉ पीपी पांडे, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ आशीष तिग्गा, डीपीएम राजीव कुमार, डीपीसी प्रवीण कुमार, डॉ किरण माला, डॉ महमूद आलम, बीपीओ मनोज कुमार, गोपाल कुमार, निरंजन कुमार, अमृता अवस्थी, शीला देवी, राजकुमारी सहित एएनएम, सहायिका सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे.
मिशन इंद्रधनुष : छूटे बच्चों व गर्भवती को लगेगा टीका
बरहरवा . प्रखंड क्षेत्र के हरिहरा व रिसौढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह व बीपीएम ज्ञानरंजन ने संयुक्त रूप से किया. जिसमें डॉ सिंह ने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई तक विभिन्न पंचायतों में चलता रहेगा. छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती का टीकाकरण हर हाल में किया जायेगा. मौके पर डब्ल्यूएसओ सुबोध कुमार, बीटीटी कृपासिंधु रजक, ललिता कुमारी, विभा कुमारी, फातेमा बीवी, रेबेका खातुन, पार्वती कुमारी, हरिदाशी मंडल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola