50 गांवों का संपर्क टूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

तीनपहाड़-बोरियो मुख्य पथ पर पानी का तेज बहाव साहिबगंज : शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार को जमकर हुई बारिश से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बारिश ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोल क रख दी. शहर के सब्जी मंडी रोड स्थित प्रिया के सामने बारिश होने पर […]
विज्ञापन
तीनपहाड़-बोरियो मुख्य पथ पर पानी का तेज बहाव
साहिबगंज : शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार को जमकर हुई बारिश से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बारिश ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोल क रख दी. शहर के सब्जी मंडी रोड स्थित प्रिया के सामने बारिश होने पर नाली पूरी तरह से जाम हो गया. नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है.
हालात नारकीय हो गयी है. इस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं शहर के झरना कॉलोनी जाने वाले मुहल्ले में बारिश के कारण एक पेड़ गिर जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं पूर्वी फाटक स्थित एनएच 80 मुख्य सड़क पर एवं बिजली कार्यालय में पानी भर जाने से लोगों को काफी समस्या हुई. साथ ही गुल्ली भट्ठा स्थित जॉन डियर शो रूम के बगल वाली गली में बारिश के पानी के कारण नाली का पानी सड़क पर लबालब भर गया. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा हैं. सभी पदाधिकारी अलर्ट रहे. सबकी छुट्टी रद्द कर दी गई है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने विकास भवन के सभागार में सोमवार को आपदा प्रबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए कही.
डॉक्टर, गोताखोर, नाव, चालक, बाढ़ मित्र, शिविर की सूची बना लेनी है. चावल व केरोसिन की व्यवस्था कर लेने, नाविकों को जानकारी दे देने, खराब पड़े चापानलों को ठीक कर लेने , ब्लीचिंग पाउडर, सांप काटने का सूई व आवश्यक दवा को उपलब्ध करा लेने का निर्देश दिया है.
मौके पर डीडीसी प्रेमकांत झा, एसी निरंजन कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, एसडीओ जितेंद्र देव, सीएस डॉ बी मरांडी सहित सभी प्रखंड के सीओ, बीडीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










