छह माह बाद शुरू होगी पढ़ाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

कुलपति ने महिला कॉलेज भवन का किया निरीक्षण साहिबगंज : एसकेएमयू के कुलपति डॉ कमर अहसन ने रविवार को शहर के भरतिया कॉलोनी स्थित नवनिर्मित महिला कॉलेज भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने महिला कॉलेज की जजर्र व अव्यवस्थित भवन को छह से सात माह के अंदर दुरुस्त करने का कहा. उन्होंने कहा भवन […]
विज्ञापन
कुलपति ने महिला कॉलेज भवन का किया निरीक्षण
साहिबगंज : एसकेएमयू के कुलपति डॉ कमर अहसन ने रविवार को शहर के भरतिया कॉलोनी स्थित नवनिर्मित महिला कॉलेज भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने महिला कॉलेज की जजर्र व अव्यवस्थित भवन को छह से सात माह के अंदर दुरुस्त करने का कहा. उन्होंने कहा भवन दुरुस्त होने के बाद महिला कॉलेज की पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया जायेगा.
तब तक साहिबगंज कॉलेज में ही महिला कॉलेज में पढ़ाई करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि महिला कॉलेज भवन में ग्रिल लगवाने, खिड़की में शीशा लगवाने, पानी की व्यवस्था करवाने, टाइल्स व लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी. यूजीसी के तहत सुरक्षा के लिहाज से सात फिट की चहारदीवारी का निर्माण कराया जायेगा. महिला कॉलेज के भवन परिसर से कचरा व गंदगी को साफ कराया जायेगा. नवनिर्मित भवन बेहतर है. इसमें 10 कमरे और शौचालय भी है.
छात्रओं के रहने के लिये परिसर में ही छात्रवास भी बना हुआ है. इस अवसर पर एसडीओ जितेंद्र देव, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मृदुला सिन्हा, सहायक कुलसचिव इगनेशियस मरांडी, प्रो काशी नाथ झा, इगAू समन्वयक डॉ अरविंद सिंह, डॉ योगेंद्र प्रसाद राम, डॉ रंजीत प्रसाद सिंह, निकोडोमस टुडू आदि थे.
कंप्यूटर रूम में चलेगा कार्यालय : कुलपति डॉ कमर अहसन ने रविवार को साहिबगंज कॉलेज स्थित कंप्यूटर रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज के संचालन के लिये फिलहाल कंप्यूटर रूम को कार्यालय बनाया जायेगा. यह रूम कार्यालय के लिये श्रेष्ठ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










