रायगंज: फिरौती के लिए अपहृत बालक बरामद

Published at :05 Jul 2015 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
रायगंज: फिरौती के लिए अपहृत बालक बरामद

राजमहल/उधवा : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला अंर्तगत रायगंज थाना क्षेत्र के सोनाबाड़ी से तीन लाख की फिरौती को लेकर अपहृत बालक को शनिवार के दिन राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा गांव से बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही ग्रामीणों की सहयोग से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. […]

विज्ञापन
राजमहल/उधवा : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला अंर्तगत रायगंज थाना क्षेत्र के सोनाबाड़ी से तीन लाख की फिरौती को लेकर अपहृत बालक को शनिवार के दिन राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा गांव से बरामद कर लिया गया है.
इसके साथ ही ग्रामीणों की सहयोग से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पहले उग्र ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं को जमकर पिटाई की एवं घंटों बंधक बनाये रखा. स्थिति तनावपूर्ण होने की जानकारी मिलने पर डीएसपी अनुदीप सिंह ,राजमहल सीओ जियाउल अंसारी, उधवा सीओ यामुन रविदास के साथ बरहरवा, कोटालपोखर, राजमहल, रांगा, राधानगर के थाना प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे काफी मशक्कत के बाद अपहरणकर्ता को हिरासत में लिया.
डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी : डीएसपी अनुदीप सिंह ने राजमहल थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना व पुलिस अधीक्षक सुनील भाष्कर के निर्देश पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व ग्रामीणों के सहयोग से अमानत गांव के रब्बुल शेख के घर से बच्च को बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि रायगंज थाना क्षेत्र के सोनाबाड़ी से बालक ताजेल अली का अपहरण एक जुलाई को उसके घर के समीप से हुआ था.
मामले को लेकर अपहृत बालक के पिता सालेख रहमान ने रायगंज थाना में कांड संख्या 748/15 के तहत दिनांक 2 जुलाई क ो प्राथमिकी दर्ज करयी थी. घटना में संलिप्त मालदा जिला के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी घाट निवासी इस्माइल शेख, शिशु मोहम्मद व अमानत निवासी रब्बुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में संलिप्त रब्बुल के पुत्र असरफ शेख फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कहा की अपराधियों ने तीन लाख की फिरौती को लेकर बालक का अपहरण किया था.
उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग को सराहनीय बताते हुए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया. बंगाल पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस व परिजन शाम में पहुंच गये. मौके पर राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार,तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास व राधानगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह सहित बरहरवा,रांगा व कोटालपोखर के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola