गंगा किनारे का छोरा हूं, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाऊंगा : रितुराज

Published at :05 Jul 2015 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा किनारे का छोरा हूं, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाऊंगा : रितुराज

स्वच्छता अभियान व मिड डे मिल को सफल बनाने का होगा लक्ष्य : रितुराज साहिबगंज : यूपीएससी में 69वां रैंक लानेवाला रितुराज ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान को चलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि हम छोटे से शहर गंगा किनारे […]

विज्ञापन

स्वच्छता अभियान व मिड डे मिल को सफल बनाने का होगा लक्ष्य : रितुराज

साहिबगंज : यूपीएससी में 69वां रैंक लानेवाला रितुराज ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान को चलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि हम छोटे से शहर गंगा किनारे के रहने वाले है. हमने गंगा में गंदगी के अलावा बच्चों को पढने के बाद मिलने वाले भोजन को भी देखा है. जिसके तहत मिड डे मील योजना को लागू करना एवं सरकारी अस्पताल को चुस्त दुरूस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता हैं. उन्होंने कहा कि गरीबों, बेसहारो को मदद करने का प्रयास हर समय करेगे. अपनी सफलता पर माता पिता व बहन को श्रेय दिया हैं.

कहां की पढ़ाई

रितुराज का जन्म 1 फरवरी 1990 को हुआ हैं. संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज मे 2005 मे आईसीएससी बोर्ड में 90.16 प्रतिशत अंक लाकर सफलता अजिर्त की. 12 वी क्लास की परीक्षा सीबीएससी बोर्ड से, कालिका पब्लिक स्कूल दिल्ली में पढ़ाई कर 78.20 प्रतिशत अंक लाकर की. बीटेक बैगलोर इंस्टीट्यूट में 2011 में 70.11 अंक लाकर सफलता अजिर्त की.

2 वर्ष तक इंफोसिस में नौकरी की. उसी बीच पढ़ाई करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रथम वर्ष में ही परीक्षा देकर सफलता हासिल की. संत जेवियर्स स्कूल में पढ़ाई के क्रम में पर्यावरण एवं जागरूकता विषय पर स्कॉलरशिप एकेडमिक अवार्ड मिला. बेंगलुरु मे विशेश्वर लाल टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय बेलगांव कर्नाटक में पढ़ाई करते हुए रोटरेट क्लब में वाईस चैयरमैन, चीफ पेट्रोन रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलना, बाइक चलाना, समसमायिक घटना क्रम पर डिवेट में भाग लेना उनका पसंद हैं. अपनी सफलता के बाद सभी लोगो को बधाई दी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola