12 वर्षीय बच्ची ट्रेन से बरामद पहुंचायी गयी रिमांड होम

Published at :01 Jul 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
12 वर्षीय बच्ची ट्रेन से बरामद पहुंचायी गयी रिमांड होम

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी ने मंगलवार सुबह धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से एक 12 वर्षीय बच्ची को बरामद कर देवघर के बाल संरक्षण गृह भेज दिया है. बच्ची ने अपना नाम प्रिया कुमारी पिता स्व रामू राय गांव सरिया, जिला गिरिडीह बता रही है. उसने बताया कि वो सुबह घर से […]

विज्ञापन
मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी ने मंगलवार सुबह धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से एक 12 वर्षीय बच्ची को बरामद कर देवघर के बाल संरक्षण गृह भेज दिया है. बच्ची ने अपना नाम प्रिया कुमारी पिता स्व रामू राय गांव सरिया, जिला गिरिडीह बता रही है.
उसने बताया कि वो सुबह घर से अकेले ही अपनी बूआ के घर महाराष्ट्र के पूणो जाने के लिए निकली थी. लेकिन जीआरपी का कहना था कि बच्ची के पास बैग, रुपया, टिकट और न ही कोई संपर्क नंबर या मोबाइल ही मिला है. ऐसे में क्यों और कैसे पूणो जा रही थी इस पर संदेह हो रहा है. इसका पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई गिरोह के चुंगल में पड़ कर तो बच्ची नहीं निकली है. बच्ची ने बताया कि मां, दादा, और दो बहन व एक भाई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola