झाड़ियों के बीच उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, मची अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : मंगलवार को भी हूल दिवस के मौके पर जब सीएम भोगनाडीह पहुंचे तो हैलिपैड का जगह जहां निर्धारित था वहां हेलीकॉप्टर ना उतर कर पास की झाड़ियों के बीच एक समतल जमीन पर उतार दिया गया. दूसरी जगह पर हेलीकॉप्टर उतरते देख प्रशासनिक महकमे में अफरा तफरी मच गयी. सुरक्षा कर्मी व प्रशासन […]
विज्ञापन
साहिबगंज : मंगलवार को भी हूल दिवस के मौके पर जब सीएम भोगनाडीह पहुंचे तो हैलिपैड का जगह जहां निर्धारित था वहां हेलीकॉप्टर ना उतर कर पास की झाड़ियों के बीच एक समतल जमीन पर उतार दिया गया. दूसरी जगह पर हेलीकॉप्टर उतरते देख प्रशासनिक महकमे में अफरा तफरी मच गयी.
सुरक्षा कर्मी व प्रशासन हेलीकाप्टर की तरफ दौड़े और उन्हें सुरक्षा के घेरे में तुरंत ले लिया. डीसी व एसपी ने उसी झाड़ियों के पास जाकर सीएम का स्वागत किया. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पायलट ने ऐसा किया था. कार्यक्रम पूरा होने के बाद सीएम बरहेट हाइ स्कूल के मैदान में खड़े दूसरे हेलीकॉप्टर से दुमका के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










