क्वार्टर का ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति उड़ाई

Published at :29 Jun 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
क्वार्टर का ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति उड़ाई

साहिबगंज : शहर के साउथ कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर नंबर 25सी में बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं चोरों ने जरूरी कागजात व कपड़े को क्वार्टर के कमरे में आग लगाकर जला दिया. क्वार्टर बीते दो दिनों से बंद पड़ा हुआ था. साहिबगंज रेलवे […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के साउथ कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर नंबर 25सी में बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं चोरों ने जरूरी कागजात व कपड़े को क्वार्टर के कमरे में आग लगाकर जला दिया. क्वार्टर बीते दो दिनों से बंद पड़ा हुआ था.
साहिबगंज रेलवे में कार्यरत हेल्पर टू आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वे शुक्रवार की शाम ड्यूटी ऑफ होने के बाद भागलपुर स्थित अपने पैतृक घर चले गये थे. इसके बाद रविवार की अहले सुबह पांच बजे अपने क्वार्टर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट में ताला लगा हुआ है.
लेकिन अंदर के ग्रिल का ताला व कमरे का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद वे जब कमरे में गये सामान गायब था. चोरों ने एलईडी टीवी, पंखा व अन्य सामानों की चोरी की ली. घटना की सूचना जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस को दी. ओपी प्रभारी ¬षिकेश कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन की. इधर, ओपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola