विवाहिता की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के रोलटोला में शनिवार को एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने खेत से निर्वस्त्र शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने युवती के शरीर को बुरी तरह जख्मी कर दिया है. उसके आंख […]
विज्ञापन
बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के रोलटोला में शनिवार को एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने खेत से निर्वस्त्र शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने युवती के शरीर को बुरी तरह जख्मी कर दिया है. उसके आंख भी फोड़ दिये हैं.
कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है.हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है. मौके पर पहुंचे बोरियो थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एएसआइ कन्हैया शर्मा, जोन तिर्की ने मामले की गहन पड़ताल की. पदाधिकारियों ने कहा मामले की गहन छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
तीन लोग आये थे घर पर : युवती के पिता ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे तीन लोग उनके घर पर आये थे. तीनों ने उनकी पुत्री के बारे में पूछताछ की. कुछ देर बाद उनकी पुत्री को बुला कर ले गये. रात भर वे लोग नहीं लौटे तो सुबह खोजबीन की. युवती का शव खेत में पाया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. ये तीनों लोग कौन हैं, कहां से आये थे और युवती को लेकर कहां गये. इसकी तह तक जाने में पुलिस लगी है.
मायके में रह रही थी युवती
पिता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी बरहेट में हुई थी. उसका ससुराल वालों से अनबन चल रहा था. पति से वह अलग होकर पिछले दो साल से मायके में ही रह रही थी. पुलिस इन सारी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










